
नई दिल्ली। बॉलीवुड की हॉट एंड टैलेंटेड हीरोइन कृति सेनन आजकल काफी सुर्खियां बटोंर रही हैं। वैसे तो आजकल तो वो अपनी अपकमिंग फिल्म हाउसफुल (Housefull 4) के लिए मीडिया में छाईं हुईं हैं। उन्होंने अपने सोशल अकाउंट से कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं खास बात ये कि बहुत जल्द ही दिवाली भी आने वाली है जिस पर लड़कियों को अपने लुक को क्रिएट में कृति की इन फोटोज से काफी मदद मिलेगी।
कृति सेनन ने रेड साड़ी में एक फोटोशूट करवाया है। जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों में कृृति काफी हॉट लग रही हैं। ये साड़ी काफी सिंपल और कम वजन है तो आप दीवाली पर ऐसी साड़ी पहन सकते हैं।
कृति ने जो साड़ी पहनी है वो फैशन डिज़ाइनर अनीता डोंगरें ने डिजाइन की है। साड़ी के लुक में कृति में बालों का बन बनाया है।आप अपने लुक के हिसाब से कुछ चेंज भी कर सकते हैं।
जिन लोगों को ज्यादा पंसंद नहीं उनके लिए ये लुक बिल्कुल सटीक बैठता है। इसमें कृति ने काफी सॉफ्ट मेकअप किया है। पिंक लिपस्टिक , माथे पर बिंदी, कानों में बड़े इयररिंग्स उनके पूरे लुक को बहुत ग्रेस दे रहे हैं। इस लुक में वो बिल्कुल अलग ही अदांज में दिखाई दे रही हैं।
कृति के इस लुक को देखने के बाद आपको आइडिया हो जाएगा कि आपको दीवाली पर किस तरह तैयार होना है। वैसे अगर उनकी फिल्म की बात करें तो दीवाली के मौके पर ही कृति की हाउसफुल 4 की तो वो एक मेगास्टारर फिल्म हैं। जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, कृति खरबंदा, समेत कई स्टार्स हैं। उनकी ये फिल्म 24 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा कृति की दो और नई फिल्में आ रही हैं जिनका नाम है 'पानीपत' और 'मिमी'।