बॉलीवुड

अक्षय कुमार सहित इन सेलेब्स ने किया सरकार का समर्थन तो अमेरिकी एक्ट्रेस बोलीं- किसने इन बेवकूफों को काम पर रखा…

किसान आंदोलन का मुद्दा हॉलीवुड तक जा पहुंचा हॉलीवुड सेलेब्स ने किसानों के समर्थन में किया ट्वीट अब अमेरिकी एक्ट्रेस ने बॉलीवुड सेलेब्स पर साधा निशाना
2 min read
• •
Updated: 4 Feb 2021, 7:13 PM IST
bollywood_celebs.png
Bollywood celebs

नई दिल्ली: देश में चल रहे किसान आंदोलन पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। विदेशी हस्तियों द्वारा इस आंदोलन का समर्थन करने पर देशभर में बवाल हो रहा है। कुछ लोग इनका सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ इन पर प्रोपगेंडा फैलाने का आरोप लगा रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, अजय देवगन, सुनील शेट्टी और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली सहित कई सेलेब्स ने इंटरनेशनल हस्तियों के ट्वीट को दुष्प्रचार बताया। ऐसे में अब अमेरिकी एक्ट्रेस और व्लॉगर अमांडा सर्नी (Amanda Cerny) ने भारत के इन सेलेब्स पर पलटवार किया है।

इंडियन सेलेब्स पर पलटवार

अमांडा सर्नी (Amanda Cerny) ने जवाब देते हुए कहा कि इसे (विदेशी हस्तियों द्वारा किसानों का समर्थन) प्रोपगेंडा बताने वाले इन बेवकूफों को किसने हायर किया है। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी बात कहते कि ये वास्तविकता लगती। अमांडा ने ट्वीट कर लिखा, 'किसने इसे प्रोपगेंडा लिखने वाले बेवकूफों को काम पर रखा। "एक पूरी तरह से असंबंधित हस्तियां भारत को तोड़ने के लिए साजिश कर रही हैं और इसके लिए उन्हें पैसा भी मिला है?" मेरा मतलब है कुछ तो सोचो । कम से कम इसे कुछ वास्तविक बनाएं।'

किसानों के समर्थन में किया था ट्वीट

इससे पहले अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना द्वारा किसानों को समर्थन करने के बाद अमांडा सर्नी ने भी किसानों को अपना समर्थन दिया था। उन्होंने पंजाब की कुछ महिलाओं की तस्वीर शेयर की। इसके बाद अमांडा ने लिखा, 'दुनिया देख रही है। आपको मुद्दे को समझने के लिए भारतीय या पंजाबी या दक्षिण एशियाई होना जरूरी नहीं है। आप सिर्फ मानवता के हिमायती होने चाहिए। हमेशा अभिव्यक्ति की आजादी, प्रेस की आजादी, मूल नागरिक अधिकारों जैसे श्रमिकों के लिए समानता और सम्मान की मांग करनी चाहिए। #FarmersProtest #internetshutdown.' उनका यह ट्वीट काफी चर्चा में रहा था।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा