28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kangana Ranaut ने रोहित शर्मा को बताया ‘धोबी का कुत्ता’, ट्विटर ने एक्ट्रेस के खिलाफ लिया सख्त एक्शन

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने किया सरकार का समर्थन कंगना रनौत ने रोहित के लिए किया आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 4 Feb 2021, 5:16 PM IST

kangana_ranaut.jpg

Kangana Ranaut

नई दिल्ली: देश में चल रहे किसान आंदोलन पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस आंदोलन की आग अब दुनियाभर में फैल चुकी है। हाल ही में अमेरिकन सिंगर रिहाना ने किसान आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने #farmersprotest हैशटैग का भी इस्तेमाल किया। उनके इस ट्वीट के बाद कई विदेशी हस्तियों ने भी किसान आंदोलन के सपोर्ट में अपनी बात कही। इस पर सरकार की कड़ी प्रतक्रिया आई। जिसके बाद बॉलीवुड सेलेब्स और क्रिकेटर्स ने सरकार को सपोर्ट करते हुए अपनी बात कही।

नोरा फतेही का लेटेस्ट सॉन्ग हुआ रिलीज, बोलीं- जिस दिन आदत बनेंगे, उसी दिन ही छोड़ देंगे

रोहित ने किया सरकार का समर्थन

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने ट्वीट कर लिखा, 'जब भी हम सब साथ खड़े रहे हैं भारत हमेशा ताकतवर रहा है और एक उपाय निकालना इस समय जरूरत बन गया है। हमारे देश की भलाई में हमारे किसान एक महत्वपूर्ण किरदार निभाते हैं और मुझे उम्मीद है कि हम साथ मिलकर जल्द ही उपाय निकालेंगे। #IndiaTogether।'

रोहित पर भड़कीं कंगना

रोहित के इस ट्वीट पर एक्ट्रेस कंगना रनौत भड़क उठीं। उन्होंने क्रिकेटर के लिए आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। कंगना ने रोहित के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए उन्हें धोबी का कुत्ता बताया। कंगना ने लिखा, 'ये सारे क्रिकेटर्स का हाल धोबी का कुत्ता ना घर का ना घाट का वाला क्यों हो गया है। किसान ऐसे कानून के खिलाफ क्यों होंगे जो उनके ही भले के लिए है। ये लोग आतंकवादी हैं जो बवाल मचा रहे हैं। ऐसा कहो ना, इतना डर लगता है?' कंगना के इस ट्वीट पर फैंस भड़क उठे।

किसान आंदोलन को लेकर Kangana-Taapsee की जुबानी जंग जारी, 'धाकड़ गर्ल' ने एक्ट्रेस को कहा- 'बी ग्रेड लोगों की बी ग्रेड सोच'

ट्विटर ने लिया एक्शन

हालांकि जल्द ही कंगना का यह ट्वीट डिलीट कर दिया गया। ट्विटर ने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के कुछ ट्वीट्स 'न‍ियमों का उल्‍लंघन' बताते हुए डिलीट कर दिए। एक्ट्रेस के ट्वीट को नफरत फैलाने वाला बताया गया। किसान आंदोलन पर किए गए कंगना के दो ट्वीट्स को ट्विटर ने डिलीट कर दिया है। बता दें कि इससे पहले भी कंगना रनौत के बयानों के कारण ट्विटर उनका अकाउंट भी सस्पेंड कर चुका है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग