29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोरा फतेही का लेटेस्ट सॉन्ग हुआ रिलीज, बोलीं- जिस दिन आदत बनेंगे, उसी दिन ही छोड़ देंगे

नोरा फतेही का 'छोड़ देंगे' (Chhor Denge) गाना हुआ रिलीज रिलीज होते ही गाने को मिले लाखों व्यूज़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 4 Feb 2021, 4:22 PM IST

nora_fatehi.jpg

Nora Fatehi Chhor Denge

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर अपना नाम कमाया है। बिग बॉस 9 में नजर आ चुकीं नोरा ने बेहद ही कम समय में लोगों का दिल जीत लिया। एक्टिंग के साथ-साथ नोरा को उनके डांस के लिए जाना जाता है। अपने गानों में जबरदस्त मूव्स से वह लोगों को घायल कर देती हैं। दिलबर सॉन्ग से नोरा पूरी दुनियाभर में छा गई थीं। उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब उनका एक लेटेस्ट सॉन्ग रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम है- 'छोड़ देंगे (Chhor Denge Song)।'

किसान आंदोलन को लेकर Kangana-Taapsee की जुबानी जंग जारी, 'धाकड़ गर्ल' ने एक्ट्रेस को कहा- 'बी ग्रेड लोगों की बी ग्रेड सोच'

बदले की कहानी पर बेस्ड है गाना

इस गाने में नोरा का बंजारन लुक देखने को मिल रहा है। 'छोड़ देंगे' गाना बदला लेने की कहानी पर बना है। गाने में नोरा ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं जिसको उसके प्रेमी ने मौत के घाट उतारने की कोशिश की थी। इसी का बदला वह लेती हुईं नजर आती हैं। 'छोड़ देंगे' (Chhor Denge Song) को टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज किया गया है। इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। इस पर अब तक 25 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

जीजू निक जोनस का हार्ड वर्कआउट देखे रणवीर सिंह के उड़े होश, बोलें- 'ओहो, जीजू! डोले-शोले!'

गाने को मिला फैंस का प्यार

हमेशा अपनी बेली डांस से तहलका मचा देने वालीं नोरा ने इस गाने में अलग अंदाज में डांस किया है। उनके डांस की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। 'छोड़ देंगे' के बोल योगेश दुबे ने लिखे हैं। सचेत-परंपरा ने म्यूजिक दिया है। वहीं, रजित ने गाने को कोरियोग्राफ किया है। इस गाने का टीजर रिलीज होते ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इससे पहले नोरा ने गाने से अपने लुक की तस्वीर शेयर की थी। रेड कलर की ड्रेस में उन्होंने हैवी जूलरी पहनी हुई थी। उनके चेहरे के भाव बता रहे थे कि वह बदले की आग में जल रही हैं। फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में दिखाई देंगे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग