बॉलीवुड

मौत से पहले बेचैन थे किशोर कुमार, पत्नी और बेटों को दिए थे ये संकेत

Kishore Kumar Death: लेजेंड्री सिंगर किशोर कुमार ने 58 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा था। उनके बेटे ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें पहले ही अपनी मौत का आभास हो गया था।
2 min read
• •
Updated: 26 May 2025, 11:29 AM IST
kishore-kumar-death-before-signs-reveals-amit-kumar-interview
किशोर कुमार

Kishore Kumar Death: फिल्म इंडस्ट्री के महान गायक किशोर कुमार ने सिर्फ 58 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चले गए थे। उनके निधन से फैंस को बड़ा झटका लगा था, उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि उनका चहेता सिंगर अब नहीं रहा।

किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि शायद किशोर दा को अपनी मौत का आभास हो गया था।

पत्नी से कही थी ये बात

अमित कुमार ने बताया कि उनके पिता ने अपने आखिरी पलों में कुछ चौंकाने वाली बातें कहीं थीं। उन्होंने अपनी पत्नी लीना चंद्रावरकर से कहा था-"मुझे हार्ट अटैक आ सकता है"।

क्योंकि किशोर कुमार अक्सर मजाक किया करते थे, तो लीना ने इसे भी मजाक समझा। लेकिन कुछ ही मिनट बाद किशोर कुमार जमीन पर गिर पड़े। शुरू में सभी को लगा कि ये भी कोई प्रैंक है, लेकिन जल्दी ही सबको एहसास हुआ कि वो अब इस दुनिया में नहीं रहे।

अंदर से परेशान थे किशोर कुमार

अमित कुमार ने बताया कि जब उनके पिता का निधन हुआ, वे एक फिल्म शूटिंग के लिए कनाडा गए हुए थे। किशोर दा ने उन्हें घर लौटते समय कई सामान लाने की लिस्ट दी थी और कहा था-"अगर ये सब नहीं लाए तो घर में घुसने नहीं दूंगा।"

हालांकि वो बाहर से खुश लग रहे थे, लेकिन अंदर से काफी चिंतित और बेचैन थे। उन्हें बार-बार ऐसा लग रहा था कि बेटे के आने के साथ ही कुछ अनहोनी हो सकती है। किशोर कुमार ने अपने छोटे बेटे सुमित कुमार से कहा था कि वो स्विमिंग के लिए न जाएं। ये भी उनके डर और बेचैनी को दर्शाता है। शायद उन्हें अपने अंत का पूर्वाभास हो गया था।

अंतिम समय तक रहे एक्टिव

किशोर दा का जीवन हमेशा एक्टिव और जोश से भरा रहा। उनके आखिरी पल तक उन्होंने खुद को खुशमिजाज दिखाया, लेकिन अंदर ही अंदर वो कुछ महसूस कर रहे थे, जिसे वो शब्दों में नहीं कह पाए।

Updated on:
26 May 2025, 11:29 AM IST
Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई