बॉलीवुड में फ़िलहाल शादी का सीज़न चल रहा हैं। कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंध गए हैं। तो अब बॉलीवुड के एक और कपल अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल भी शादी की तैयारी में जुट गए हैं।
अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल भी कब से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। और फैंस दोनों को जल्द से जल्द शादी करते हुए देखना चाहते हैं। वहीं, अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि कपल की शादी की तैयारी शुरू हो गई है।और दोनो जल्द ही शादी करने वाले हैं।
कपल साथ में काफी ज़्यादा ख़ूबसूरत दिखते हैं। बता दे कि यह कपल भी इसी साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों सर्दियों के अच्छे मौसम में शादी करेंगे। दोनों के इस फैसले से उनके माता-पिता भी काफी खुश हैं।दोनो की जल्द ही शादी होने की उम्मीद जताई जा रही हैं।
खबरों के अनुशार, अथिया शेट्टी के घरवालों ने इस शादी की तैयारी शुरू कर दी है। दोनों इस साल के खत्म होने से पहले शादी रचा लेंगे। फ़ैन्स दोनों को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। दोनो ने डेटिंग लाइफ को एंजॉय करने के बाद शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया हैं।
सुनील शेट्टी मैंगलोर के तुलु बोलने वाले परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वहीं, सुनील शेट्टी के होने वाले दामाद के.एल. राहुल भी साउथ इंडियन हैं। ऐसे में दोनों की ये साउथ इंडियन वेडिंग होगी। वही जब इस खबर पर सुनील शेट्टी की प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होने कुछ भी नहीं कहा हैं। आथिया शेट्टी के बॉयफ्रेंड के.एल.राहुल को पूरा शेट्टी परिवार काफी पसंद करता है। आथिया के भाई अहान और पिता सुनील शेट्टी भी के.एल.राहुल के बेहद करीब हैं।