बॉलीवुड

Katrina Vicky Wedding: बारात की खातिरदारी करेंगे 100 से ज्यादा खानसामा, वेडिंग मेन्यू देखकर उड़ जाएंगे होश

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ वेडिंग को लेकर कई डिटेल्स लीक हो चुकी हैं। उनमें से एक दावत का मेन्यू भी, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।  
2 min read
• •
Updated: 7 Dec 2021, 10:49 AM IST
Know about Katrina Kaif And Vicky Kaushal Wedding Menu
Katrina Kaif And Vicky Kaushal

नई दिल्ली: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी का इंतजार काफी बेसब्री से हो रहा है। ये बहुचर्चित शादी राजस्थान के सवाईमाधोपुर में होने जा रही है। वहीं, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ सात फेरे लेने के लिए राजस्थान के सवाईमाधोपुर भी पहुंच गए हैं। 9 दिसंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

वेडिंग को लेकर कई डिटेल्स लीक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वेडिंग को लेकर कई डिटेल्स लीक हो चुकी हैं। जिसमें से एक दावत का मेन्यू भी है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल शादी में नाश्ते से लेकर डिनर तक स्पेशल मेन्यू सेट किया गया है ताकि मेहमानों को हर तरह की डिशेज खाने का मौका मिले। इन कई डिशेज मुंह में पानी ला देने वाली डिशेज भी परोसी जाएंगी। ऐसे में मेहमानों के साथ शादी से पहले स्ट्रिक्ट नो कार्ब डाइट रहने वाली कैटरीना इन स्वादिष्ट डिशेज का जमकर लुत्फ उठाएंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कर्नाटक से फ्रेश सब्जियां मंगाई गई हैं लेकिन कुछ सब्जियां और फ्रूट्स विदेश से भी मंगवाए गए हैं जिनमें थाइलैंड का मशरूम और फिलिपीन्स का एवोकाडो भी शामिल है। पेरीपेरी पनीर, टॉर्टिला वेफर्स, स्पिनच कॉर्न, काल स्लो सैलेड, ब्रोकली सैलेड, टोफू सैलेड जैसी इंटरनेशनल कुजीन का स्वाद भी मेहमानों को खाने को मिलेगा।

खाने में लगेगा देसी पंजाबी तड़का

लेकिन साथ ही शादी में खाने का देसी तड़का भी लगेगा। मेहमानों को राजस्थान की प्रसिद्द केर सांगरी की सब्जी, दाल-बाटी और चूरमा भी परोसे जाएंगे। वहीं, विक्की एक हार्डकोर पंजाबी फैमिली से हैं इसलिए बताया जा रहा है कि टिपिकल पंजाबी थाली से लेकर छोले भटूरे और बटर चिकन भी मेन्यू में शामिल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 100 से ज्यादा खानसामा बारात की खातिर दारी करेंगे। ये सभी हलवाई रविवार को सिक्स सेंसेस रिसोर्ट पहुंच चुके हैं। इन सभी के ठहरने के लिए एक धर्मशाला में बुक की गई है। बता दें कि विक्की-कैटरीना के वेडिंग फंक्शन 3 तक होंगे। 9 दिसंबर को दोनों की शादी है।

Updated on:
7 Dec 2021, 10:49 AM IST
Published on: