बॉलीवुड

तो ये है दीपिका के सादगी का राज

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार दीपिका पादुकोण इस बात का ध्यान रखती हैं कि फेम के कारण उनके नेचर में कोई बदलाव न आए
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Aug 2015, 10:18 AM IST
deepika padukone
deepika padukone

मुंबई। दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म "बाजीराव मस्तानी" में बिजी हैं।
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार डिप्पी इस बात का ध्यान रखती हैं कि फेम के
कारण उनके नेचर में कोई बदलाव न आए।

हाल ही दिए एक इंटरव्यू में उनका कहना
था, "मैंने अपने पापा से सादगी सीखी है। उन्हीं की बदौलत मैं कॅरियर के इस मुकाम पर
भी लोगों से जुड़ी हुई हूं। पापा खुद सेलेब थे, लेकिन उन्होंने कभी हमें इस बात का
फायदा नहीं उठाने दिया। इसीलिए आज जब मुझे फेम मिली है, तो मुझे इस बात का घमंड
नहीं है। इसके अलावा पापा में काफी धैर्य है। वे हर सिचुएशन को काफी अच्छे से डील
करते हैं। मैं भी चाहती हूं कि उनके जैसी बन सकूं, क्योंकि कई बार मैं छोटी-छोटी
बातों पर परेशान हो जाती हूं और अपना धीरज खो बैठती हूं।"

गौरतलब है कि
हालही दीपिका अमिताभ बच्चन संग फिल्म "पीकू" में नजर आई जिसमें उन्होनें आदर्श बेटी
का किरदार निभाया था। फिल्म बाप-बेटी के पृष्ठभूमि पर आधारित थी।

Published on: