वैसे तो दीपिका पादुकोण के बारे में बहुत कुछ कहा जा सकता है, लेकिन आज हम आपको उनसे से जुड़ी सिर्फ खास बातें बताएंगे। जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे। तो फिर चलिए जानते हैं।
नई दिल्ली: Facts about Deepika Padukone: बॉलिवुड की सबसे ग्लैमरस और टॉप हीरोइनों में से एक दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के लाखों करोड़ों फैन हैं। जो हमेशा अपने फेवरेट दीपिका के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। जिसे देखते हुए हम आपको उनसे जुड़ी कुछ बातें बता रहे हैं। वैसे तो दीपिका पादुकोण के बारे में बहुत कुछ कहा जा सकता है, लेकिन आज हम आपको उनके से जुड़ी सिर्फ खास बातें बताएंगे। जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे। तो फिर चलिए जानते हैं।
अनुशासन में रहना है पसंद
दीपिका अनुशासन में रहना पसंद करती हैं। इसलिए अपना हर काम भी अनुशासन से ही करना पसंद करती है। इसके लिए वो अपने हर काम की बाकायदा लिस्ट बनाती हैं और हर काम को ऑर्डरली और साफ ढंग से करती हैं।
खाने पर नहीं होता कंट्रोल
अच्छा खाना दीपिका की कमजोरी है। उन्हें खाना इतना पसंद है कि इसे कंट्रोल करना ही उनके लिए सबसे बड़ा चैलेंज होता है। इसके अलावा दीपिका चॉकलेट खाना भी बहुत पसंद करती हैं।
सबसे पहले मिला था लिरिल सोप एड
दीपिका ने सबसे पहले लिरिल सोप का कॉमर्शियल ऐड किया था, जिससे वो काफी चर्चित हो गई थीं। इससे पहले इस सोप का ऐड ऐश्वर्या राय भी कर चुकी हैं।
इस गाने के बाद मिली ये फिल्म
दीपिका इसके बाद हिमेश रेशमिया के 'आप का सुरूर' के गाने 'नाम है तेरा' में नजर आई थीं। इसी गाने को देखने के बाद फराह खान ने दीपिका को 'ओम शांति ओम' में काम के लिए ऑफर किया था।
बिग बी खुश होकर भेजे थे बुके
'रामलीला' में चुलबुली गर्ल दीपिका पादुकोण की बेहतरीन परफॉर्मेंस से अमिताभ बच्चन उनके मुरीद हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने दीपिका के घर उनके लिए बुके भेजा था।
बड़ी 'खिलाड़ी' हैं दीपिका
दीपिका को बैडमिंटन खेलना बहुत पसंद है से सब जानते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को ही पता है कि वह बेसबॉल की भी बेहतरीन खिलाड़ी रही हैं और स्टेट लेवल पर खेल चुकीं हैं।
पहली फिल्म होती सांवरिया
दीपिका को पहले फिल्म 'सांवरिया' ऑफर हुई थी, लेकिन संजय लीला भंसाली ने अपना फैसला बदल लिया और सोनम को ले लिया था। जिसके बाद फिल्म 'ओम शांति ओम' और सांवरिया एक ही दिन रिलीज हुई थीं।
पहले इनसे थी रिलेशनशिप
दीपिका मॉडलिंग के दिनों में में निहार पांड्या के साथ रिलेशन में थीं। रणवीर सिंह के साथ इन्वाल्व होने के बाद दोनों का रिलेशन खत्म हो गया था।
100 करोड़ क्लब का रेकॉर्ड
दीपिका हिंदी सिनेमा की पहली एक्ट्रेस हैं, जिनकी लगातार चार फिल्में चली थी और 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था।