11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब अदनान सामी के “मेरी याद” गाने ने मचाई थी धूम, अब 24 साल बाद सिंगर ने शेयर किया BTS वीडियो, 230 किलो था वजन!

Adnan Sami: अदनान सामी ने अपना 24 साल पुराना एक वीडियो शेयर किया है। यह उनके 'मेरी याद' गाने का BTS वीडियो है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
3 min read
Google source verification
Adnan Sami shared 24 year old video of himself song meri yaad

अदनान सानी ने शेयर किया 24 साल पुराना वीडियो (Photo Source- Instagram/adnansamiworld)

Adnan Sami share BTS video: 2000 के दशक की शुरुआत में अपनी मखमली आवाज, पियानो की जादुई धुनों और भारी-भरकम वजन के लिए मशहूर रहे गायक अदनान सामी (Adnan Sami) ने एक बार फिर फैंस के सामने पुरानी यादों का पिटारा खोल दिया है। जब अदनान का वजन लगभग 230 किलोग्राम हुआ करता था, तब उनके गाने 'मेरी याद' ने देशभर में धूम मचा दी थी। जो उनकी लोकप्रिय एल्बम 'तेरा चेहरा' का एक हिस्सा है। अब 24 साल बाद, पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित दिग्गज संगीतकार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उस ऐतिहासिक म्यूजिक के समय का BTS वीडियो शेयर किया है।

अदनान सामी ने शेयर किया अपना पुराना वीडियो

अदनान सामी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने सिग्नेचर स्टाइल में एक भव्य काले पियानो पर धुन बजाते हुए नजर आ रहे हैं। जो उनके फैंस को काफी पंसद आ रहा है। उस गाने के बोले थे- "दिल कह रहा है दिल से, वादा करो दिल से, चाहे तुम जहां भी जाना, जानम मेरी याद रखना, मेरी याद रखना।"

अदनान सामी ने जो वीडियो शेयर किया है उसके साथ एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है। अदनान सामी ने लिखा, "पुराने आर्काइव्स को खंगालने से हमेशा पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। मुझे अपने सुपरहिट गाने 'मेरी याद' के म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के कुछ खास पर्दे के पीछे के दृश्य मिले हैं।"

सोशल मीडिया पर अब फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये आवाज दिल से है।” दूसरे ने लिखा, “मैं इन दिनों को हमेशा याद करता हूं।” एक और ने लिखा, “भावुक आवाज।” एक ने लिखा, “क्या गाना था उन समय…यादें।” एक फैन ने लिखा, “यह अब तक का सबसे खूबसूरत पल है।”

अदनान सानी पहले भी कर चुके हैं कई वीडियो शेयर

बता दें, इससे पहले भी अदनान सामी अपने गानों से जुड़ी कहानियां फैंस के साथ बांटते आए हैं। इस साल की शुरुआत में उन्होंने खुलासा किया था कि अभिनेत्री अदिति गोवित्रीकर के साथ फिल्माया गया उनका आइकॉनिक गाना 'कभी तो नजर मिलाओ' किसी लंबे प्लानिंग का नतीजा नहीं था, बल्कि एक शाम डिनर के बाद महज कुछ ही मिनटों में अचानक तैयार हो गया था।

"मैं भारत का हो गया और भारत मेरा"- नागरिकता पर बोले थे अदनान

संगीत के साथ-साथ अदनान अपनी निजी जिंदगी के बड़े फैसलों को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहे हैं। हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहता के टॉक शो "गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज" में बातचीत के दौरान अदनान ने भारतीय नागरिकता मिलने के बाद अपनी जिंदगी में आए बड़े बदलावों पर खुलकर बात की।

यूके में शिक्षा प्राप्त करने वाले और पूर्व में कनाडाई नागरिक रहे अदनान ने वर्ष 2016 में भारतीय नागरिकता ली थी। उन्होंने कहा, "जब मैं पाकिस्तानी नागरिक था, तब भी मुझे भारत में प्यार और काम पाने में कभी दिक्कत नहीं हुई। लेकिन 2016 में जब मुझे आधिकारिक रूप से भारतीय नागरिकता मिली, तो सब कुछ बदल गया। मैं पूरी तरह से भारत का हो गया और भारत मेरा हो गया।"

अदनान सामी हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित 7 से अधिक भाषाओं में अपने सुरों का जादू बिखेर चुके हैं। उन्होंने "लिफ्ट करादे," "तेरा चेहरा," "भीगी भीगी रातों में," और "भर दो झोली मेरी" जैसे दर्जनों कालजयी गीत संगीत जगत को दिए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग