11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

76 साल के शरत सक्सेना की 6 घंटे चली सर्जरी, अब घर वापस लौटकर पत्नी के साथ किया ड्रिंक, बोले- आज पार्टी करेंगे

Sharat Saxena Health Update: बॉलीवुड अभिनेता शरत सक्सेना ने हाल ही में फैंस के साथ अपनी बिगड़ी तबीयत को लेकर अपडेट शेयर किया है। अब कैसी है उनकी हालत, चलिए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Sharat Saxena Health Update

शरत सक्सेना (फोटो सोर्स- Instagram/sharat_saxena)

Sharat Saxena Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शरत सक्सेना 76 साल की उम्र में स्पाइन सर्जरी से गुजरे हैं। उनकी सर्जरी करीब 6 घंटे तक चली। ऑपरेशन के बाद अभिनेता ने अस्पताल से लेकर घर लौटने तक की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। खास बात यह है कि इतनी बड़ी सर्जरी के बावजूद शरत सक्सेना का अंदाज बिल्कुल जिंदादिल नजर आया। उन्होंने अपनी रिकवरी को लेकर मजेदार अंदाज में पोस्ट किया और संकेत दिया कि वह जल्द ही दोबारा जिम में नजर आना चाहते हैं।

6 घंटे चली स्पाइन सर्जरी

शरत सक्सेना ने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ अपडेट साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी छह घंटे लंबी स्पाइन सर्जरी पूरी हो चुकी है। अस्पताल के बेड पर ली गई तस्वीर में अभिनेता मुस्कुराते हुए नजर आए। उनके आसपास परिवार और दोस्त भी दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट के जरिए उन्होंने यह साफ कर दिया कि मुश्किल वक्त के बावजूद उनका हौसला कम नहीं हुआ है।

सर्जरी के बाद घर लौटते समय भी शरत सक्सेना काफी खुश नजर आए। उन्होंने कार में दोस्तों के साथ अपनी तस्वीर शेयर की। इसके बाद एक तस्वीर में छोटी सी पार्टी की झलक भी दिखाई दी। अभिनेता ने अपने अंदाज में लिखा कि आज पार्टी होगी और कल जिम। उनकी यह बात उनकी फिटनेस के प्रति जुनून को दिखाती है।

'अब सूप नहीं, वॉकिंग स्टिक भी नहीं'

शरत सक्सेना ने अस्पताल की तस्वीरों के साथ कुछ मजेदार मैसेज भी साझा किए। एक तस्वीर पर उन्होंने 'नो मोर सूप' लिखा, जबकि दूसरी तस्वीर के जरिए उन्होंने वॉकिंग स्टिक से भी छुटकारा पाने की बात कही। इन पोस्ट से साफ है कि अभिनेता अपनी रिकवरी को लेकर सकारात्मक रवैया अपना रहे हैं।

सर्जरी से कुछ दिन पहले भी शरत सक्सेना ने अस्पताल की तस्वीर शेयर की थी। उस समय वह लंबर स्पाइन सर्जरी से पहले स्टैंडिंग MRI करवा रहे थे। तस्वीर में उन्हें खड़े होकर किए जाने वाले MRI स्कैन के लिए मशीन में देखा गया था। यानी ऑपरेशन से पहले भी उन्होंने अपनी मेडिकल प्रक्रिया की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी।

76 की उम्र में भी फिटनेस के लिए मशहूर

17 अगस्त 1950 को जन्मे शरत सक्सेना ने उम्र के इस पड़ाव पर भी अपनी फिटनेस को लेकर मिसाल कायम की है। वह लंबे समय से नियमित एक्सरसाइज और वर्कआउट के लिए जाने जाते हैं। अपने पुराने इंटरव्यू में वह बता चुके हैं कि उम्र बढ़ने के साथ भी वह करीब दो घंटे तक ट्रेनिंग कर लेते थे। उनके मुताबिक, जिस उम्र में 20 मिनट की एक्सरसाइज भी उन्हें थका देती थी, बाद के वर्षों में वह ज्यादा लंबा वर्कआउट करने के बावजूद अच्छा महसूस करते थे।

250 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

शरत सक्सेना का फिल्मी करियर पांच दशक से भी ज्यादा लंबा रहा है। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ दूसरी भारतीय भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है और उनके नाम 250 से ज्यादा फिल्मों का रिकॉर्ड बताया जाता है। ‘मिस्टर इंडिया’, ‘त्रिदेव’, ‘घायल’, ‘खिलाड़ी’, ‘गुलाम’, ‘गुप्त: द हिडन ट्रुथ’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘बागबान’, ‘फना’, ‘कृष’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार याद किए जाते हैं।

हाल ही में वो अजय देवगन स्टारर ‘सन ऑफ सरदार 2’ में भी नजर आए थे। फिल्मों में अक्सर दमदार और खलनायक भूमिकाओं में दिखाई देने वाले शरत सक्सेना की ताजा तस्वीरों में उनका यही जज्बा एक बार फिर देखने को मिला है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग