
श्वेता त्रिपाठी ने जितेंद्र कुमार का विक्रांत मैसी को रिप्लेस करने पर दिया बयान (Photo Source- Twitter/@sudhiirpaal)
Shweta Tripathi On Jitendra Kumar Replace Vikrant Massey: फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' इस समय सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म जब से अनाउंस हुई थी, तब से सबसे ज्यादा चर्चा 'बबलू पंडित' के किरदार को लेकर थी। ओरिजिनल वेब सीरीज में विक्रांत मैसी द्वारा निभाए गए इस आइकॉनिक रोल में फिल्म के अंदर जितेंद्र कुमार (जीतू भैया) की एंट्री पर शुरुआत में फैंस ने काफी सवाल उठाए थे। लेकिन, फिल्म की शानदार सफलता और जितेंद्र के बेहतरीन एक्टिंग ने अब सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। इसी पर अब श्वेता त्रिपाठी (गोलू गुप्ता) ने विक्रांत मैसी को रिप्लेस करने पर भी खुलासा किया है।
श्वेता त्रिपाठी ने NDTV से खास बातचीत की। इस दौरान श्वेता ने बताया कि 9 साल से साथ में काम कर रही 'मिर्जापुर' की स्टारकास्ट के बीच अचानक एक नए अभिनेता का शामिल होना और उस किरदार में ढलना कोई आसान काम नहीं था।
श्वेता ने कहा, "जीतू ने जो करके दिखाया है, वह वाकई आसान नहीं था। मिर्जापुर की पूरी स्टारकास्ट एक परिवार की तरह है। लेकिन जीतू ने बबलू के रूप में एकदम सटीक एंट्री मारी। उन्होंने बबलू पंडित के एक बिल्कुल अलग ही रूप को पर्दे पर बखूबी जिया है। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि हम विक्रांत मैसी के काम को कम आंक रहे हैं, विक्रांत एक अद्भुत अभिनेता हैं। जीतू अब हमारे कोर ग्रुप का हिस्सा बन चुके हैं, चाहे काम हो या पार्टी, उन्हें आना ही पड़ता है। और हां, वो बहुत शानदार मटन बनाते हैं!"
श्वेता ने यह भी याद किया कि साल 2019 में फिल्म 'गॉन केश' में जितेंद्र के साथ काम करने के बाद से ही दोनों के बीच एक सहज बॉन्डिंग और केमिस्ट्री थी, जिससे इस फिल्म के सेट पर उन्हें और मदद मिली।
वहीं दूसरी तरफ, फिल्म के निर्देशक गुरमीत सिंह ने जूम (Zoom) को दिए इंटरव्यू में विक्रांत मैसी की जगह जितेंद्र कुमार को लेने के पीछे की क्रिएटिव वजह साफ की थी।
गुरमीत सिंह ने कहा था, "क्रिएटिव प्रोसेस की सबसे बड़ी खूबसूरती यही है कि यह हमें किसी पुराने ढर्रे से बांधकर नहीं रखती। अक्सर लोग उम्मीद करते हैं कि सब कुछ पहले जैसा ही रहे, लेकिन जब हम फिल्म बना रहे थे, तो हम बबलू के किरदार को एक नए दृष्टिकोण और दिशा से देखना चाहते थे। जितेंद्र की एंट्री से हमारे लिए कहानी में नए रास्ते खुले।" वहीं, जब एक कार्यक्रम में विक्रांत मैसी को लोगों ने कहा कि उन्होंने मिर्जापुर द फिल्म में उन्हें याद किया तो एक्टर ने कहा आप लोग ये फिल्म जरूर देखें।
गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित 'मिर्जापुर: द मूवी' में पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित), दिव्येंदु (मुन्ना भैया), रसिक दुगल, श्वेता त्रिपाठी के साथ जितेंद्र कुमार और रवि किशन जैसे कई दिग्गज सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं।
बता दें, फिल्म ने रिलीज के पहले सात दिनों में दुनिया भर में 212.44 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने ओपनिंग पर 25.75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आया और इसने 32 करोड़ रुपये कमा डाले।
तीसरे दिन इसने सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 36 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। हालांकि, चौथे दिन कमाई घटकर 16 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 15.60 करोड़ रुपये रह गई थी। वहीं, फिल्म को छठे दिन 12.55 करोड़ रुपये और सातवें दिन 10.55 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ हुआ।
Updated on:
11 Sept 2026 09:21 am
Published on:
11 Sept 2026 09:12 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
