8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mirzapur Box Office Collection Day 4: मिर्जापुर का 4 दिन में कलेक्शन पहुंचा 130 करोड़, हनुमान अंश ने भी 32वें दिन धुरंधर-KGF 2 को चटाई धूल

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 32: 'मिर्जापुर: द मूवी' ने 4 दिनों में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है। फिल्म लगातार धुआंधार कमाई कर रही है। वहीं, हनुमान अंश ने भी 32वें दिन नया परचम लहरा दिया है और 200 करोड़ कमाने के लिए आगे बढ़ रही है।
3 min read
Google source verification
Mirzapur Box Office Collection Day 4 Hanuman Ansh day 32 earn storm

मिर्जापुर और हनुमान अंश कर रही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई (Photo Source- Twitter/@Mrjaat0007)

Mirzapur Vs Hanuman Ansh Office Collection: फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' सिनेमाघरों में भी अपनी सफलता के नए झंडे गाड़ रही है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार इस बात का पुख्ता सबूत है कि दर्शक कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मिर्जापुर की दुनिया से कितना गहरा लगाव रखते हैं। एक शानदार ओपनिंग और जबरदस्त वीकेंड कलेक्शन के बाद, फिल्म ने सोमवार को अपने सबसे अहम 'मंडे टेस्ट' को भी पास कर लिया है और बेमिसाल प्रदर्शन करते हुए भारत में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है। वहीं, हनुमान अंश ने भी 32वें दिन इतिहास रच दिया है।

मिर्जापुर ओपनिंग से कर रही शानदार कलेक्शन

फिल्म की रिलीज से पहले तमाम ट्रेड विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया था कि 'मिर्जापुर पहले दिन 18 से 20 करोड़ रुपये के आसपास का बिजनेस कर सकत है लेकिन दर्शकों के दीवानेपन ने सभी अनुमानों को पीछे छोड़ दिया और फिल्म ने पहले ही दिन 25.75 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन कर सबको चौंका दिया था। यह ओपनिंग हाल ही में आई हिट फिल्मों जैसे 'सैयारा' (22 करोड़) और 'आवारापन 2' (21.50 करोड़) के पहले दिन के बिजनेस से भी कहीं अधिक रही।

इसके बाद वीकेंड पर फिल्म की कमाई में लगातार बड़ा उछाल देखने को मिला। शनिवार को फिल्म ने अपनी पकड़ मजबूत रखते हुए 32 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं रविवार को तो थिएटर्स में दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा और फिल्म ने एक ही दिन में 36 करोड़ रुपये की बंपर कमाई कर डाली।

मंडे टेस्ट में पास, 109 करोड़ के पार पहुंचा कुल कलेक्शन

वर्किंग डेज होने के कारण सोमवार को कमाई में स्वाभाविक गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म का जलवा कायम रहा। सोमवार को देशभर के 10,570 शोज में 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' ने 15.50 करोड़ रुपये का मजबूत नेट कलेक्शन दर्ज किया।

इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही फिल्म ने भारत में आधिकारिक रूप से 100 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। महज चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 109.25 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 130.97 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि, फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु डब में भी रिलीज किया गया था, लेकिन इसकी कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा इसके मूल हिंदी संस्करण से ही आ रहा है।

मिर्जापुर की स्टारकास्ट है शानदार

स्टारकास्ट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फज़ल (गुड्डू पंडित) और दिव्येंदु (मुन्ना भैया) की तिकड़ी ने एक बार फिर थिएटर्स में आग लगा दी है। इस बार फिल्म में सबसे बड़ा सरप्राइज जीतेंद्र कुमार की एंट्री है, जो विक्रांत मैसी के बाद 'बब्लू पंडित' के रूप में एक नए और दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा रवि किशन की नई एंट्री और अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, श्रिया पिलगांवकर व हर्षिता शेखर गौड़ जैसे पुराने कलाकारों की मौजूदगी ने फिल्म को और भी असरदार बना दिया है।

हनुमान अंश का 32वें दिन भी चला जादू

वहीं, दूसरी तरफ, नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रच रही है। बिना किसी प्रचार-प्रसार के मात्र 2 करोड़ रुपये के छोटे बजट में बनी यह फिल्म अब 200 करोड़ की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रही है। फिल्म ने अपने 32वें दिन यानी पांचवें सोमवार को भी 9.50 करोड़ रुपये की धुआंधार कमाई की, जिसने भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर्स फिल्मों के रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए।

32वें दिन की कमाई के मामले में 'हनुमान अंश' ने 'धुरंधर 2' (5.20 करोड़, 'पुष्पा 2' (7.20 करोड़) और 'केजीएफ 2' (5.73 करोड़) जैसी मेगा-बजट फिल्मों को भी पछाड़ दिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 131.63 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 155.65 करोड़ के पार पहुंच चुका है। 11 सितंबर से फिल्म के वर्ल्डवाइड रिलीज होने के साथ ही इसकी कमाई में और बड़ा उछाल आने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग