7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘रोजी-रोटी भी तो चलानी है’, शादी में डांस और वायरल रील्स पर छलका राहुल रॉय का दर्द, बोले- लोग नहीं जानते कितनी मेहनत है

Rahul Roy Financial Crisis: पिछले दिनों राहुल रॉय ने वायरल डांस रील्स को लेकर सुर्खियां बटोरीं थीं, लोगों ने उनको ट्रोल भी किया था, अब एक्टर ने इस पर खुलकर बात की है। उन्होंने खास बातचीत में आर्थिक जरूरतों, ब्रेन स्ट्रोक के बाद करियर का दर्द भी साझा किया है।
3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Sep 07, 2026

Rahul Roy Second Innings

राहुल रॉय की फोटोज। (फोटो सोर्स: instagram- officialrahulroy)

Rahul Roy Second Innings: बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय एक बार फिर से चर्चा में हैं, लेकिन उस तरह से नहीं जैसा उन्होंने सोचा होगा। 90 के दशक के हीरो, जो 'आशिकी' फिल्म के लिए मशहूर हैं, हाल ही में इंस्टाग्राम रील्स की वजह से सुर्खियों में रहे। इन रील्स में उन्हें एक शादी में डांस करते और एक कंटेंट क्रिएटर के साथ अपने पुराने गानों पर परफॉर्म करते देखा गया। लोगों ने अंदाजा लगाया कि शायद आर्थिक तंगी की वजह से उन्हें ये रील्स बनानी पड़ीं।

टीओआई के साथ खास बातचीत में एक्टर ने अपने उन आर्थिक हालातों के बारे में खुलकर बात की जिनकी वजह से उन्हें इस तरह का काम करना पड़ा। उन्होंने ब्रेन स्ट्रोक के बाद अपना करियर फिर से शुरू करने और 60 साल की उम्र में नई शुरुआत करने की चुनौतियों पर भी बात की।

'मैं 60 साल का हूं और अपना करियर फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रहा हूं'

'जुनून' और 'फिर तेरी कहानी याद आई' जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर अब अपने करियर और जिंदगी को फिर से संवारने पर ध्यान दे रहे हैं। उनका एक कानूनी मामला भी चल रहा है जिसे वो पिछले कुछ सालों से लड़ रहे हैं। "एक कोर्ट केस है जिसे मैं सुलझाना चाहता हूं। यह 30 लाख रुपये का मामला है और मैं और मेरा भाई इस पर काम कर रहे हैं।"

बता दें कि राहुल की शादी 2000 में मॉडल राजलक्ष्मी खानविलकर से हुई थी। दोनों की शादी 14 साल तक चली थी। इसपर बात करते हुए एक्टर ने कहा, "कुछ साल पहले मेरा तलाक हुआ और मैंने अपनी कुछ संपत्ति अपनी पत्नी के नाम कर दी। इसलिए अब मैं सब कुछ शुरू से बनाने की कोशिश कर रहा हूं। मैं 60 साल का हूं और अपना साम्राज्य खड़ा करने की कोशिश कर रहा हूं।"

'मैं उन लोगों का बहुत आभारी हूं जो मुझ पर भरोसा कर रहे हैं'

इसके आगे राहुल ने अपने रिटायरमेन्ट के बारे में कहा कि अभी उनका ऐसा कोई प्लान नहीं है। उन्होंने कहा, "पिछले पांच साल लगभग एक ब्रेक की तरह रहे क्योंकि मैं ठीक हो रहा था। कोई काम नहीं था। अगर ऐसा नहीं हुआ होता, तो मैंने और भी बहुत कुछ किया होता। लेकिन अब मुझे कुछ काम मिल रहा है और मैं और भी बहुत कुछ करना चाहता हूं।"

हाल ही में एक्टर को माइक्रो-ड्रामा 'सुपर बादशाह' में देखा गया था। उन्होंने बताया, "सेट पर वापस आकर और कैमरे का सामना करके मुझे खुशी हुई। मैं उन लोगों का बहुत आभारी हूं जो मुझ पर भरोसा कर रहे हैं। फिल्मों में अपने 37 साल के सफर में, मुझे लगता है कि मैंने कुछ अच्छा काम किया है, और अब मैं और काम करने के लिए उत्साहित हूं।"

'मेरे खर्चे हैं और मुझे पैसों की जरूरत है'

आगे एक्टर ने कहा, “मेरे खर्चे हैं और मुझे पैसों की जरूरत है। 2020 में ब्रेन स्ट्रोक के बाद काम मिलना मुश्किल हो गया था। तब से पांच साल बीत चुके हैं, और मैं गुजारा करने के लिए जो कुछ भी कर सकता था, वो सब कर रहा था। कभी-कभी, मैं शादियों में डांस करके 2 लाख या 4 लाख रुपये कमा लेता हूं। जो लोग मुझे ट्रोल करते हैं, उन्हें नहीं पता कि ये कितनी मेहनत का काम है। मुझे अपनी रोजी-रोटी भी तो चलानी है।”

‘इंडस्ट्री के लोगों ने हमेशा मेरा साथ दिया है’

नेटिजन्स की आलोचनाओं के बावजूद, राहुल कहते हैं कि इंडस्ट्री के लोगों ने हमेशा उनका साथ दिया है। वो कहते हैं, 'लोगों ने मेरा साथ दिया है, चाहे वह करिश्मा कपूर हों, रवीना टंडन हों या पूजा भट्ट। मैं अपनी ‘आशिकी’ फिल्म के को-स्टार्स अनु अग्रवाल, दीपक तिजोरी और अवतार गिल, और यहां तक कि महेश भट्ट के भी कॉन्टैक्ट में हूं। दीपक अच्छा कर रहे हैं, और उम्मीद है कि हम काम के लिए फिर से साथ आएंगे।”

मुश्किल समय में सलमान खान ने किया सपोर्ट

राहुल रॉय ने सलामन खान के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने मुश्किल समय में उनका साथ दिया था। ब्रेन स्ट्रोक से ठीक होने के दौरान सलमान ने उनके इलाज के खर्च में मदद की थी, जबकि हाल ही में फराह खान और अर्चना पूरन सिंह ने भी उनके समर्थन में बात की, जब उन्होंने उन आर्थिक मजबूरियों के बारे में बताया जिनकी वजह से उन्हें वायरल रील्स में काम करना पड़ा।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग