7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘राज’ की भूतनी मालिनी शर्मा ने सालों बाद इंडस्ट्री छोड़ने को लेकर खुलासा, कारण बताते हुए बोलीं- बच्चो के लिए किया

Malini Sharma On Bollywood: फिल्म राज से फेमस हुईं पूर्व अभिनेत्री मालिनी शर्मा ने इतने सालों बाद बॉलीवुड से अपनी दूरी पर चुप्पी तोड़ी है। सह्याद्री की पहाड़ियों में शांत जीवन बिता रहीं और फार्मस्टे चला रहीं मालिनी ने बताया कि उन्होंने ये बड़ा कदम क्यों उठाया था।
2 min read
Google source verification
Raaz actress Malini Sharma Breaks Silence why quit Bollywood

राज फिल्म एक्ट्रेस मालिनी शर्मा ने बताया क्यों छोड़ी थी इंडस्ट्री (Photo Source- Instagram/theslowlocal)

Malini Sharma Breaks Silence why quit Bollywood: 2000 के दशक की शुरुआत में सुपरहिट फिल्म 'राज' से रातोंरात सुर्खियों में आईं अभिनेत्री मालिनी शर्मा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई हैं। 'सावन में लग गई आग' जैसे आइकॉनिक म्यूजिक वीडियो और टीवी शो 'कैट्स' में अपनी खूबसूरती का जादू चलाने वाली मालिनी लंबे समय से बॉलीवुड के ग्लैमर से दूर हैं। हाल ही में उनके जीवन से जुड़ी एक झलक सामने आने के बाद फैंस की उनके बारे में जानने की जिज्ञासा काफी बढ़ गई है। ऐसे में मालिनी ने लगभग 22 साल बाद बॉलीवुड छोड़ने के असली कारणों पर से पर्दा उठाया है।

राज फेम एक्ट्रेस मालिनी शर्मा ने दिया बयान

सोशल मीडिया पर फैंस से बातचीत के दौरान मालिनी शर्मा ने खुलासा किया कि वह फिलहाल सह्याद्री पहाड़ियों के शांत वातावरण में अपना एक फार्मस्टे और 'द स्लो लोकल' नाम का ब्रांड चला रही हैं।

ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बनाने के सवाल पर मालिनी ने खुलासा किया और कहा, "सच कहूं तो मैं गायब नहीं हुई थी, जैसा कि मीडिया में बताया जा रहा है। मैंने कुछ समय तक कैमरे के पीछे रहकर काम किया। इसके बाद मेरे बच्चे मेरी जिंदगी में आए और मैं पूरी तरह से उनकी परवरिश में व्यस्त हो गई। मेरे लिए अपने बच्चों की देखभाल करना पहली प्राथमिकता थी।"

जब एक फैन ने उनसे दोबारा सिल्वर स्क्रीन पर लौटने का आग्रह किया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "देखते हैं, अगर किस्मत में होगा तो जरूर करेंगे।"

"कभी एक्ट्रेस बनने की ख्वाहिश नहीं थी"

मालिनी शर्मा ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वह कभी अभिनय की दुनिया में नहीं आना चाहती थीं। उन्होंने लिखा, "मुझे कभी अभिनेत्री बनने की ख्वाहिश नहीं थी। 'राज' अचानक से बन गई और मैं उसके प्रवाह के साथ आगे बढ़ती चली गई। फिल्म रिलीज होने के बाद जब सबकी निगाहें मुझ पर थीं, तो मैं अपनी भविष्य की योजनाओं को लेकर असमंजस में थी। इसलिए मैंने ब्रेक लेने का फैसला किया।"

बता दें, अभिनेता प्रियांशु चटर्जी से शादी और फिर तलाक के बाद मालिनी ने 'एनकाउंटर' जैसी फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए थे और एकांत जीवन चुन लिया था। अपने धार्मिक विचारों पर बात करते हुए मालिनी ने कहा कि उनका जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ था और उनकी शादी एक पठान मुस्लिम से हुई है, इसलिए वह खुद को आधी मुस्लिम भी मानती हैं।

उन्होंने साफ कहा, "मेरा धर्म किसी के लिए चिंता का विषय क्यों होना चाहिए? मैं किसी एक विशेष धर्म के बंधनों में नहीं बंधती। मैं सभी त्यौहार मनाती हूं क्योंकि यही धर्मों का सबसे खूबसूरत पहलू है। ईश्वर से जुड़ने का यह मेरा अपना निजी तरीका है।"

मालिनी का कुछ समय पहले हुआ था वीडियो वायरल

हाल ही में मालिनी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था, जिसके बाद उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 655 से बढ़कर 45,000 के पार पहुंच गई। उनके फार्मस्टे की बुकिंग के लिए भी कॉल्स की बाढ़ आ गई है। अचानक मिली इस अटेंशन के बाद मालिनी ने कई अकाउंट्स को अनफॉलो भी किया, जिस पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि वह गलती से उन्हें फॉलो कर रही थीं, इसलिए उन्होंने डिजिटल सफाई कर दी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग