
बॉलीवुड एक्टर शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी का आज जन्मदिन है। इंडस्ट्री में ट्रेडिशनल लुक से एंट्री करने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनाक्षी ने दबंग खान यानी सलमान की फिल्म 'दंबग' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के हिट होते ही वह सुपरस्टार की लिस्ट में शामिल हो गई थी। उन्होंने पर्दे पर एक्शन से लेकर कॉमेडी और रोंमाटिक फिल्मों में महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। बता दें कि सोनाक्षी का नाम सलमान की भाभी के साथ जुड़ चुका है।
सलमान की भाई के भाई के साथ जुड़ा नाम:
सोनाक्षी जहां एक ओर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में आ रही थीं। वहीं दसरी ओर वह अपने अफेयर्स को लेकर भी सुखियों में बनी रहती हैं। सोनाक्षी का नाम साल 2012 में बंटी सचदेवा के साथ जोड़ा गया था। बंटी सचदेवा सलमान की भाभी सीमा खान के भाई हैं। इसके अलावा सोना का नाम अर्जुन कपूर , रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के साथ भी जुड़ चुका है।
एक्टिंग के अलावा ये भी शौक:
सोनाक्षी से ही काफी क्रिएटिव रही हैं। उन्हें एक्टिंग के अलावा पेंटिंग और स्केच बनाने का भी शौक है। यही नहीं वह फिल्म ‘लुटेरा’ में भी वह पेंटिंग करती नजर आई थीं। उन्हें साड़ी पहनना भी बहुत पसंद है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सोनाक्षी बचपन से ही साड़ी पहनती थीं।
रैपिंग कर चुकी हैं कई गानों में:
बता दें कि सोनाक्षी ने फिल्मों में एक्टिंग और डांस के अलावा कई गानों में रैपिंग की है। इसके साथ ही 'दबंग', 'राउडी राठौड़', 'हिम्मतवाला', 'बुलेट राजा', 'तेवर', 'अकीरा' में उनकी एक्टिंग की बहुत तारीफ की गई। वहीं अगर उनकी फेवरेट फिल्म की बात की जाए तो उन्हें 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' बेहद पसंद है। बता दें कि सोनाक्षी ने सलमान के कहने पर उन्होंने अपना 30 किलो वजन कम किया। सोनाक्षी ने अपनी पहली फिल्म की कमाई सलमान खान के NGO बीइंग ह्यूमन को डोनेट कर दी थी।