बॉलीवुड

Koffee With Karan 7: पहली बार एक साथ नजर आएंगी मिस वर्ल्ड और मिस यूनीवर्स ! उठेगा कई राजों से पर्दा

कंट्रोवर्सियल टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ 7 जुलाई को दस्तक देने वाला है। लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस शो में कई सेलेब्स के राजों से पर्दा उठ चुका है तो कई ने चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं। अब देखना होगा कि इस सीजन में कौन सी किस्से कहानियां जन्म लेंगे। हर कोई जानना चाहता है कि शो में कौन-कौन से सेलेब्स आने वाले हैं जिनके बारे में गॉसिप जानने को मिलेगी।
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2022, 1:44 PM IST
koffee with karan 7 sushmita sen and aishwarya rai to appear on show
koffee with karan 7 sushmita sen and aishwarya rai to appear on show

शो से जुड़ी कोई न कोई अपडेट रोजाना आती रहती है। अब जो खबर आ रही है वो शायद आपको चौका दे। खबर है कि सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) भी इस सीजन का हिस्सा बनने वाली हैं। अगर ऐसा होता है तो ये पहली बार होगा की दोनों साथ में किसी शो में इंटरव्यू देंगी। रिपोर्ट्स की माने तो इन दोनों का साथ शो में आना लगभग तय माना जा रहा है। जब ये खबर आई है फैंस काफी खुश हैं।

आपको मालूम हो तो दोनों ही एक्ट्रेसेस में एक मिस वर्ल्ड और दूसरी मिस यूनीवर्स का खिताब जीत चुकी हैं। इस खबर के बाद फैंस और उत्सुक हो गए हैं और अब 7 जुलाई का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ये कहां टेलीकास्ट किया जाएगा नहीं तो यहां जानें। शो टीवी पर नहीं बल्कि इसे ओटीटी चैनल डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दिखाया जाएगा। इसे आप कहीं भी और कभी भी देख सकेंगे।

शो में आने वालों की लिस्ट काफी बार सामने आ चुकी है। इनमें कई नाम शामिल थे। खबर थी कि शो में पहले गेस्ट आलिया भट्ट और रणबीर कपूर होंगे, लेकिन करण जौहर ने खुलासा किया था कि रणबीर उनके चैट शो में नहीं आएंगे। उन्होंने इसकी वजह भी बताई थी। करण जौहर ने अपने इंटरव्यू में इस बात का भी खुलासा किया था कि एक्टर इस शो में क्यो नहीं आएंगे। उन्होंने बताया कि रणबीर कपूर ने उनसे कह दिया है कि वह कभी भी उनके शो में नहीं आएंगे। आजकल लोग काफी डरे हुए हैं क्योंकि आजकल की तेजी से भागती जेनरेशन के बीच कुछ भी हेडलाइन बन सकता है और कुछ भी सनसनी पैदा कर सकता है। रणबीर कपूर ने मुझसे कह दिया है कि वह मेरे शो में नहीं आएंगे क्योंकि उन्हें फिर आगे लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। रणबीर ने कहा कि प्लीज मुझे अपने शो पर मत लाओ। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। शो पर आने के बजाय मैं तुम्हारे घर चैट करने आ जाऊंगा और कॉफी पी लूंगा।

आपको बता दें कि इस शो के 6 सक्सेसफुल सीजन हो चुके हैं और यह सातवें सीजन के साथ वापस आ रहा है। इसका आखिरी सीजन 2019 में आया था। साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद करण जौहर फैंस के निशाने पर थे। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद शो को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। जनता ने शो की जमकर आलोचना की। साथ ही रैपिड फायर राउंड की आलोचना की और शो पर ऐक्टर को डराने-धमकाने का आरोप लगाया।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा