बॉलीवुड

कोंकणा सेन 7 साल छोटे एक्टर को कर रहीं हैं चुपके से डेट, एक्स-हसबैंड के ट्वीट ने खोल दी पोल

Konkona Sen Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी का तलाक 2020 में हुआ था। तब से लेकर अब तक कोंकणा सिंगल थीं, लेकिन अब एक वायरल ट्वीट से पता चल गया है कि वो किसे डेट कर रही हैं।
2 min read
• •
Apr 25, 2024
Konkona Sen Sharma Secretly Dating

Konkona Sen Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी का तलाक 2020 में हुआ था। तब से लेकर अब तक कोंकणा सिंगल थीं, लेकिन अब एक वायरल ट्वीट से पता चल गया है कि वो किसे डेट कर रही हैं।

जिन्हें कोंकणा सेन (Konkona Sen) डेट कर रही हैं वो भी एक एक्टर हैं और उनसे करीब 7 साल छोटे हैं। कोंकणा सेन के इस रिलेशनशिप का पर्दाफाश उनके एक्स-हैजबैंड ने ही किया है। दरअसल, एक ट्विटर यानी एक्स यूजर ने एक ट्वीट किया।

इस पर रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) ने रिप्लाई किया। इसी से कोंकणा और एक्टर अमोल पराशर (Amol Parashar) के रिश्ते के बारे में सबको पता चल गया। इस वायरल ट्वीट में लिखा है-'कोंकणा सेन शर्मा ने मोदी भक्त रणवीर शौरी को छोड़ कर सेकुलर अमोल पाराशर को डेट करने का सही फैसला लिया है।'

इस ट्विटर पर रणवीर शौरी ने रिप्लाई किया- मैं सहमत हूं। यही ट्वीट अब वायरल हो रहा है। इस पर लग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

इस फिल्म में साथ किया था काम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमोल और कोंकणा सेन ने फिल्म डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे में साथ काम किया था। लोग कह रहे हैं कि दोनों का रिलेशनशिप तभी से शुरू हुआ था। मगर अभी तक दोनों ने इस रिलेशनशिप को सार्वजनिक नहीं किया है।

कोंकणा सेन की अपकमिंग फिल्म

कोंकणा को आखिरी बार वेब सीरीज 'किलर सूप' में देखा गया था। इसमें उनके को-स्टार मनोज बाजपेयी थे। कोंकणा फिलहाल मेट्रो इन दिनों की शूटिंग में बिजी हैं। ये फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

Updated on:
25 Apr 2024 01:10 pm
Published on:
25 Apr 2024 01:10 pm
Also Read
View All
Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा