बॉलीवुड

Hrithik Roshan और सुजैन खान की लेटेस्ट फोटोज हुईं वायरल, 11 साल पहले हो चुका है तलाक

Hrithik Roshan- Sussanne khan: सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दोनों की मुलाकात एक खास वजह से हुई है। आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
May 28, 2024
ऋतिक रोशन और सुजैन खान

Hrithik Roshan- Sussanne khan: ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों ने 2013 में तलाक ले लिया था, लेकिन उसके बाद भी कपल अक्सर एक-दूसरे से मिलते हुए नजर आते हैं। अब एक बार फिर ऋतिक रोशन और सुजैन खान की मुलाकात हुई है, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

खास वजह से हुई ऋतिक और सुजैन की मुलाकात

ऋतिक रोशन और सुजैन खान की मुलाकात एक खास वजह से हुई है। दरअसल, दोनों अपने बेटे रेहान रोशन के स्नातक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान दोनों ने अपने बच्चे के साथ एक-साथ फोटोज क्लिक करवाई हैं। इसके अलावा सुजैन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कार्यक्राम की कई फोटोज शामिल हैं। सुजैन के इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी ऋतिक और सुजैन के बेटे को बधाइयां दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 48 की उम्र में सुजैन खान हैं एकदम फिट, नहीं लगती हैं 2 बच्चों की मां, देखें Video

Also Read
View All

अगली खबर