Kriti Sanon With Rumoured Boyfriend Kabir Bahia: कृति सेनन को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस 10 साल छोटे कबीर बहिया के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Kriti Sanon With Rumoured Boyfriend Kabir Bahia: कृति सेनन इन दिनों 'क्रू' फिल्म (Crew Movie) को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी के साथ अब वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि कृति सेनन रिलेशनशिप में हैं। वायरल फोटो लंदन की है, जिसमें एक शख्स के साथ हाथ में हाथ डाले घूमती दिखी महिला को कृति सेनन बताया गया है। बता दें कि इस फोटो में महिला और शख्स का चेहरा नजर नहीं आ रहा है, लेकिन ऐसी खबरें हैं कि उनके आसपास एक्ट्रेस और शख्स की टीम के लोग भी देखे गए हैं।
यह भी पढ़ें:
बॉलीवुड में हीरो, पॉलिटिक्स में जीरो, एक को शहंशाह तो दूसरे को भगवान मानते हैं फैन
यहां देखें कृति सेनन की वायरल फोटो-
एक्ट्रेस के साथ देखे गए शख्स के बारे में ऐसी अफवाह है कि वो कृति का रूमर्ड लवर है और उनका नाम कबीर बहिया (Kabir Bahia) है। कबीर बहिया का कनेक्शन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) से भी हैं।
यह भी पढ़ें:
Bollywood Latest News
दरअसल, कबीर साक्षी धोनी के फ्रेंड हैं और दोनों को कई बार एक साथ देखा जा चुका है। कबीर ब्रिटेन में रहते हैं और यहां उनके पापा टॉप बिजनेसमैन में से एक हैं। कृति और कबीर की उम्र में लगभग 10 साल का फासला है। और ऐसी खबरें है कि दोनों 2022 के आखिरी से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।