बॉलीवुड

आज लॉन्च होता तो पता चलता… एक्टर ने Shah Rukh Khan को बताया ‘कॉपीवुड’!

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' (Pathaan) को लेकर सुर्खियों में बने हुए। वहीं फैंस उनकी फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर ने उनको 'कॉपीवुड' बताते हुए तीखा तंज सका है, जो SRK के फैंस को गु्स्सा दिला सकता है।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2022, 12:31 PM IST
एक्टर ने Shah Rukh Khan को बताया 'कॉपीवुड'
एक्टर ने Shah Rukh Khan को बताया 'कॉपीवुड'

बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले सुपरस्टार और किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जल्द कई बड़े प्रोजेक्ट्स से बड़े पर्दे पर एक बार फिर दमदार वापसी करने जा रहे हैं, जिसको लेकर SRK के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। किंग खान की सभी अपमिंग फिल्मों में सबसे पहले फिल्म 'पठान' (Pathaan) बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी, जो अगले साल 25 जनवरी, 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में हिंदी भाषा समेत कई भाषाओं में रिलीज होगी। कुछ समय पहले फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसको देखने के बाद फिल्म के फैंस की एक्साइटमेंट और ज्याजा बढ़ गई है। फिल्म में शाहरुख के साथ दूसरी बार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के अलावा पहली बार जॉन अब्राहम (John Abraham) नजर आने वाले हैं।

एक्टर ने SRK पर कसा ऐसा तंज

इसी बीच एक बार फिर बॉलीवुड एक्टर और खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल आर खान यानी केआरके (KRK) ने शाहरुख को लेकर ऐसा तीखा तंज कसा है, जो किंग खान के फैंस को गुस्सा दिला दिया है। साथ ही वो अपने इस ट्वीट को लेकर काफी ट्रोल भी हो रहे हैं। किंगा खान के फैंस केआरके को कमेंट्स में खरी-खोटी सुना रहे हैं। इतना ही नहीं एक्टर को उनकी फ्लॉप फिल्मों की याद दिलाई जा रही है।

केआरके ने किया ट्वीट

केआरके ने शाहरुख पर तंज कसते हुए उनकी तुलना 'फुकरे' एक्टर पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) से की और साथ ही एक्टर को कॉपीवुड भी बताया। केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा 'मैं ये विश्वास के साथ कह सकता हूं, की आगर #SRK की एंट्री बॉलीवुड आज होती तो Srk भी उतना ही बड़ा स्टार होता, जितना की पुलकित सम्राट। SRK #GEMSOFBOLLYWOOD #GEMSOFCOPYWOOD के युग में लॉन्च करने के लिए भाग्यशाली था'।

यह भी पढ़ें: आज बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी पर टक्कराईं ये बड़ी फिल्में!


किंग खान के फैंस को आया गुस्सा

केआरके के इस ट्वीट पर SRK के फैंस भी केआरके को खूब सुना रहे हैं। एक यूजर लिखता है 'आज के टाइम अगर आप लांच होते तो आपकी कल्ट मूवी #देशद्रोही #RRR का रिकॉर्ड तोड़ देती'। ऐसे बेहद से कमेंट्स उनके इस ट्वीट पर देखने को मिल जाएंगे। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है, जब केआरके ने शाहरुख को लेकर कोई ऐसा ट्वीट किया हो।

खुद को बताया SRK से बड़ा स्टार

इससे पहले भी शाहरुख खान के जन्मदिन (SRK Birthday) पर भी केआरके ने एक ऐसा ही ट्वीट करते हुए खुद को उनसे बड़ा स्टार बताया, जिसको लेकर वो काफी ट्रोल भी हुए थे। दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने केआरके को टैग करते हुए ट्वीट में लिखा 'सर, ये पृथ्वी के सबसे बड़े मूवी स्टार का बर्थडे टाइम है, विश तो करो।' ट्विटर यूजर के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए केआरके ने लिखा 'नहीं आज मेरा जन्मदिन नहीं हैं। थैंक्स'।

यह भी पढ़ें: जब सेब न मिलने पर Mala Sinha ने पूरे दिन के लिए रोक दी थी फिल्म शूटिंग!

Updated on:
11 Nov 2022, 12:31 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘लोग तुम्हें गलत नजरों से देखेंगे’, पिता की इस बात से बदल गई गोविंदा की मां की जिंदगी, एक्टिंग छोड़ बनीं थीं साध्वी

आमिर खान के भांजे इमरान खान को फिलहाल नहीं छोड़ना पड़ेगा भारत, बॉम्बे हाइकोर्ट से मिली राहत

‘लोग मुझे अमिताभ बच्चन को मारने वाला समझने लगे थे’, ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे पर फिर छलका पुनीत इस्सर का दर्द

“मुंबई मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं”, बेबिका धुर्वे भारत से लौटीं दुबई तो बिगड़ी तबीयत, बताया बड़ा कारण

कौन हैं मनिंदर बुट्टर जिन्होंने दलेर मेहंदी विवाद के बीच मंत्री सुबोध उनियाल को ललकारा, बोले- हिम्मत है तो सबूत दिखाओ