27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब सेब न मिलने पर Mala Sinha ने पूरे दिन के लिए रोक दी थी फिल्म शूटिंग!

60 से लेकर 70 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस माला सिन्हा (Mala Sinha) ने कई हिट फिल्मों में उस दौर के बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपने करीबन 40 साल दिए हैं, जिसमें कुछ किस्से उनके आज भी अनसुने हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 11 Nov 2022, 10:21 AM IST

Mala Sinha Birthday

Mala Sinha Birthday

60 के दशक की बेहतरीन अभ‍िनेत्र‍ियों में शुमार खूबसूरत माला सिन्हा (Mala Sinha) ने अपने 40 साल के करियर में कई अपने दौर के कई बड़े स्टार्स के साथ हिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने दमदार अभिनय से लोगों का खूब प्यार बटोरा। आज भी लोग उनके गांव की देसी छोरी के किरदार को पसंद और याद करते हैं, लेकिन उनके फैंस आज भी उनके कुछ अनसुने किस्सों और आदतों से महरुम हैं, जो बेहद चौंकाने वाली हैं। माला सिन्हा आज अपना 86वां जन्मजिन मना रही हैं और इसी खास मौके पर आज हम आपको उनकी जिंदगी और हैरान कर देने वाली आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं। माला सिन्हा का नाम केवल एक्ट्रेस के तौर पर ही नहीं बल्कि कई बार अपने बेबाक बयानों और अजीब आदतों को लेकर भी सुर्खियों में रहा है।

घंटों तक नहीं आईं थी कमरे से बाहर

एक बार माला सिन्हा फिल्ममेकर रामानंद सागर की फिल्म ‘गीत’ की शूटिंग कर रही थी, लेकिन शूटिंग की शुरूआत करने से पहले उनको सेब खाने को नहीं मिला, जिसके बाद वो सेट पर भी नहीं आईं। फिल्ममेकर ने सुबह से लेकर शाम तक उनका इंतज़ार किया, लेकिन एक्ट्रेस ने अपने मेकअप रूम से बाहर ही नहीं निकलीं, जिसके बाद फिल्म की शूटिंग अगले दिन हुई। वो भी तब जब एक्ट्रेस को सेब दिया गया।

यह भी पढ़ें:Rashmika Mandanna को क्यों करना पड़ रहा ट्रोलिंग और नफरत का सामना?

फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं माला

माला सिन्हा का नाम हिंदी सिनेमा में 60 के दशक की बेहतरीन अभ‍िनेत्र‍ियों में शुमार था। माला ने ब्लैक एंड व्हाइट स्क्रीन से लेकर रंगीन पर्दे तक अपने दमदार अभिनय का जलवा बिखेरा है। उन्होंने किशोर कुमार, राजेंद्र कुमार से लेकर धर्मेंद्र जैसे कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्मों की शूटिंग से पहले सेब खाने की आदत सेट पर काफी मशहूर थी।

जीनत अमान और परवीन बॉबी के लिए कह दी थी ये बात

बता दें कि माला सिन्हा को अपने एक इंटरव्यू के दौरान मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman) और परवीन बाबी (Parveen Babi) पर दिए गए एक बयान को लेकर काफी आलोचना का सामना भी करना पड़ा था। दरअसल, माला ने एक बार कहा था कि 'जीनत और परवीन अभिनेत्रियां कम और मॉडल ज्यादा लगती हैं। मॉडल के पास दिखाने के लिए सिर्फ शरीर होता है'।

यह भी पढ़ें:'ब्रह्मास्त्र 2' में Vijay Deverakonda निभाएंगे 'देव' का किरदार!

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग