27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rashmika Mandanna को क्यों करना पड़ रहा ट्रोलिंग और नफरत का सामना? बोलीं- मेरे रिश्ते पर असर…

अपने पहले बॉलीवुड डेब्यू के बाद रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने हाल में अपने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया, जो चर्चाओं में आ गया है। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं और उनको नेगेटिव मैसेज भी भेज रहे हैं, जिसका असर उनके रिश्तों पर पड़ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 10 Nov 2022, 4:12 PM IST

Rashmika Mandanna को करना पड़ रहा ट्रोलिंग और नफरत का सामना

Rashmika Mandanna को करना पड़ रहा ट्रोलिंग और नफरत का सामना

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार खूबसूरत एक्ट्रेस और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने हाल में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ फिल्म 'गुडबाय' (Goodbye) से अपना पहला बॉलीवुड डेब्यू दिया है। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर फिल्म फ्लॉप होने के बाद काफी ट्रोलर्स और नफरत का सामना करना पड़ रहा है। हर दिन उनको लेकर फोटो-वीडियो पर नेगेटिव कमेंट्स मिल रहे हैं। इसी से परेशान आने के बाद हाल में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट किया है, जो सुर्खियों में आ गया है। पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने दिल की बात लिखी है, जो एक्ट्रेस ने ट्रोल और नफरत फैलानों से कही है।


रश्मिका मंदाना ने इस पोस्ट को साझा करते हुए एक फोटो भी डाली है, जिसमें वो चेहरे पर मास्क लगाए कहीं और देखती नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस लिखती हैं 'कुछ चीजें मुझे कुछ दिनों, हफ्तों, महीनों या सालों से परेशान कर रही है और मुझे लगता है कि अब सही समय आ गया है इन पर बात करने का। मैं सिर्फ अपने बारे में बोलना चाहती हूं जो मुझे सालों पहले कर देना चाहिए था'।

एक्ट्रेस आगे लिखती हैं 'मैंने जबसे अपने करियर की शुरुआत की है तबसे मुझे काफी नफरत का सामना करना पड़ा है। मैं समझती हूं कि मैंने अपने लिए ये लाइफ चुनी है जिसमें मुझे अलग-अलग रिएक्शन मिलेंगे। सभी मुझे पसंद नहीं करेंगे, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप मेरे लिए गलत बोलो और नेगेटिविटी फैलाओ। इंटरनेट पर कई बार उन्हें उन चीजों को लेकर ट्रोल किया है जो उन्होंने कभी कही भी नहीं है'।

यह भी पढ़ें: 'ब्रह्मास्त्र 2' में Vijay Deverakonda निभाएंगे 'देव' का किरदार!


अपने पोस्ट में रश्मिका आगे लिखती हैं 'इंटरव्यूज में कही गई मेरी बातों को गलत तरीके से फैलाया जाता है। इससे ना सिर्फ मुझ पर बल्कि इंडस्ट्री के अंदर और बाहर के लोगों के साथ मेरे रिश्ते पर भी असर पड़ता है। मैं कंसट्रक्टिव रिव्यू एक्सेप्ट करती हूं, लेकिन नेगेटिव ट्रेलिंग को नहीं। मुझे काफी बार बोला गया कि इसे नजरअंदाज करो लेकिन चीजें और खराब हो रही हैं। चुप रहकर मैं गलत बोलने वाले लोगों को नहीं जीतने देने वाली'।

एक्ट्रेस आगे लिखती हैं 'हालांकि मैं इन सब नफरत से खुद को बतौर इंसान नहीं बदलने वाली। मुझे पता है कई लोग मुझसे प्यार करते हैं और उनका प्यार ही मुझे हिम्मत देता है। इसी ने मुझे हिम्मत दी है आज बोलने की। मेरे मन में सभी के लिए प्यार है जो मेरे आस-पास हैं जिनके साथ मैं रहती हूं, काम करती हूं । मैं आप लोगों के लिए खूब मेहनत से काम करूंगी क्योंकि जैसा कि मैं कहती हूं कि आपको खुश करने से ही मैं खुश होती हूं'।

यह भी पढ़ें: इस फिल्म से वापसी करने जा रहीं Kajol, जानें कब होगा ट्रेलर रिलीज?

बड़ी खबरें

View All

टॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग