बॉलीवुड

‘हीरोइन से शादी करने का रिजल्ट है’, Virat Kohali के डिप्रेशन पर बॉलीवुड एक्टर ने कह दी ऐसी बात

इन दिनों क्रिकेट विराट कोहली (Virat Kohli) के अपने डिप्रेशन को लेकर काफी सुर्खियों में है, जिसको लेकर बॉलीवुड एक्टर ने उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को जिम्मेदार बताया है।
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2022, 1:43 PM IST
Virat Kohali के डिप्रेशन पर बॉलीवुड एक्टर ने कह दी ऐसी बात
Virat Kohali के डिप्रेशन पर बॉलीवुड एक्टर ने कह दी ऐसी बात

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस वक्त (Virat Kohli) इन दिनों अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर चर्चाओं में हैं. हाल में उन्होंने इस मामले में बात करते हुए अकेलेपन और तन्हाई की बातों को माना है। इतना ही नहीं विराट कोहली से पहले ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जो डिप्रेशन से जुझने की बात को मान चुके हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर ने उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को इसका जिम्मेदार बताया है। हाल में एक्टर और फिल्म क्रिटिक कहे जाने वाले कमाल आर. खान यानी केआरके (KRK) ने कोहली के डिप्रेशन पर बात करते हुए ये बड़ा दावा किया है, जो अब वायरल हो चुका है।

दरअसल, कुछ समय पहले केआरके ने कोहली के डिप्रेशन को लेकर एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का को लेकर बड़ा अजीब सा दावा किया। हालांकि, बाद में वो इस ट्वीट को लेकर केआरके इतने ट्रोल हुए कि उन्हें अपने इस ट्वीट को सोशल मीडिया से हटाना पड़ा।

केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि 'विराट कोहली भारत के पहले क्रिकेटर हैं, जो डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। ये है रिजल्ट एक हीरोइन से शादी करने का। उसने जरूर इसके दिमाग में डाला होगा कि वो डिप्रेशन से जूझ रहा है'। केआरके ने विराट कोहली के एक पोस्ट को शेयर करते हुए ये बात लिखी था, जो तेजी से लोगों के बीच वायरल हो गई।

यह भी पढें: Vijay Deverakonda के बयानों पर भड़के थिएटर के मालिक, बोले- 'You Are Anaconda'


वहीं विराट कोहली ने अपने पोस्ट में अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में बात करते हुए लिखा था कि 'मुझे इस बात को एक्सेप्ट करने में कोई शर्म नहीं है कि मैं मेंटली डाउन हूं और ये बहुत ही आम बात है, लेकिन हम इस बारे में बात नहीं करते हैं, क्योंकि हम झिझकते हैं, क्योंकि हम मानसिक तौर पर कमजोर नहीं दिखना चाहते हैं। मेरा विश्वास करें, ताकतवर होने का दिखावा करना कमजोर होने से ज्यादा बुरा है'।

विराट कोहली इस पोस्ट के सामने आने के बाद उनके फैंस भी उनके जल्द ही इससे उभरने की दुआएं मांग रहे हैं और उनके साथ होने की बात भी कह रहे हैं। वहीं केआरके के इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर की थी, जिसमें उनको काफी खरी-खोटी भी सुनने को मिली थी, जिसके बाद केआरके ने इस ट्वीट को अपने अकाउंट से हटा दिया।

यह भी पढें: क्रिकेटर से एक्टर बने Irfan Pathan की 'कोबरा' का क्या आपने देखा दमदार ट्रेलर?

Updated on:
28 Aug 2022, 1:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा