
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'चेहरे' से कृति खरबंदा के बाहर होने के बाद नई हीरोइन की खोज जारी है। पिछले दिनों खबर आई थी कि एक्ट्रेस मौनी रॉय और अंकित लोखंडे में से किसी एक को फिल्म के लिए चुना जाएगा। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने एक्ट्रेस क्रिस्टल डीसूजा को फाइनल किया गया है। मौनी के पास अगले कुछ दिनों के लिए समय नहीं हैं। उन्होंने भारी मन से मूवी को मना किया है और फिल्म के लिए शुभकामनाएं भी दी है।
इससे पहले निर्देशक रुमी जाफरी और प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने कृति को उनके रवैये की वजह से बाहर कर दिया था। बताया जा रहा था कि वह फिल्म की डेट्स को लेकर राजी नहीं थीं और कई मुद्दों पर भी बात नहीं बन रही थी। फिल्म का दूसरा शेड्यूल जल्द ही पोलैंड में माइनस 10 डिग्री तामपान में फिल्माया जाना है। यह मिस्ट्री थिलर फिल्म 24 अप्रेल, 2020 को रिलीज होगी।