बॉलीवुड

शादी के बंधन में बंधे ‘Kuch Kuch Hota Hai’ के परजान दस्तूर, पारसी रिवाज में की गर्लफ्रेंड से शादी

सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' ( Kuch Kuch Hota Hai ) के फेम एक्टर परजान दस्तूर ( Parzan Dastur ) ने की शादी गर्लफ्रेंड मंगेतर डेलना श्रॉफ ( Delna Shroff ) संग की पारसी रीति रिवाज में शादी शादी में परजान सफेद कुर्ता पायजामा और डेलना ने मरून रंग की साड़ी पहने हुए आई नज़र
2 min read
• •
Updated: 5 Jan 2021, 2:22 PM IST
Kuch Kuch Hota Hai Fame Actor Parjan Dastur Married His Girlfriend
Kuch Kuch Hota Hai Fame Actor Parjan Dastur Married His Girlfriend

नई दिल्ली। कुछ कुछ होता है में छोटे सरदार का किरदार निभाने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट परजान दस्तूर ( Parzaan Dastur Marriage )शादी के बंधन में बंध चुके हैं। जी हां, परजान ने मुंबई में अपनी मंगेतर डेलना श्रॉफ ( Delna Shroff ) संग शादी कर ली है। कपल ने मुंबई में पारसी रीति-रिवाज़ो में शादी की है। सोशल मीडिया कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट की है। जिसके साथ उन्होंने बेहद ही खूबसूरत मैसेज भी लिखा है। फैंस भी उनकी नई जिंदगी की शुरूआत के लिए उन्हें विश करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

परज़ान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Parzaan Dastur Instagram ) पर शादी की कुछ स्टोरीज़ शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह अपने पत्नी डेलना संग रोमांटिक पोज देते हुए नज़र आए। लुक की बाद करें तो परजान वाइट रंग के कुर्ता पायजामा में बेहद हैंडसम लग रहे थे। वहीं डेलना मरून रंग की साड़ी में दिखाई दीं। उन्होंने सीधे पल्लू के साड़ी पहनी हुई थी। आपको बता दें पिछले साल ही परजान ने अक्टूबर के महीने में प्रपोज किया था। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि वह अब शादी के लिए दिन गिन रहे हैं। उस वक्त उनका यह पोस्ट खूब वायरल हुआ था।

परज़ान के काम की बात करें तो वैसे तो उन्होंने सबसे ज्यादा लोकप्रियता कुछ कुछ है में छोटे सरदार से पाई थी। इस फिल्म में उनका डॉयलॉग तुस्सी जा रहे हो, तुस्सी ना जाओ सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ था। इस फिल्म के बाद 29 साल के परज़ान 'मोहब्बतें' ( Mohabbatein ), 'ज़ुबैदा' ( Jubeda ), 'कभी खुशी कभी गम' ( Kabhi Khushi Kabhi Gum ) जैसी फिल्मों में काम किया है। एक्टिंग के साथ-साथ परज़ान ने कई फिल्मों की स्क्रिप्ट भी लिखी है।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव