बॉलीवुड

रामायण की इस एक्ट्रेस ने कराए थे बोल्ड फोटोशूट, फोटो देख यकीन नहीं कर पाएंगे

ललिता पवार ने अपनी एक्टिंग और बोल्डनेस के चलते अपने समय की सारी हिरोइनों को पीछे छोड़ दिया था
2 min read
• •
Updated: 3 Feb 2018, 3:41 PM IST
Lalita Pawar
Lalita Pawar

जब भी सास का जिक्र होता है तो सबसे पहले हमारे जहन में एक ही नाम आता है और वो है ललिता पवार का। फिल्मों में हमने अधिकतर उन्हें घर में आग लगाने वाली सास के रोल में देखा है। यही नहीं 'रामायण' में उनके मंथरा के रोल को लोग आज तक नही भूल सके।

हमेशा निगेटिव रोल करने वाली ललिता अपने जमाने की बेहद खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस मानी जाती थीं। यहीं नहीं उन्होंने उस जमाने में कई बोल्ड फोटोशूट भी कराए।
आपको ये जान कर हैरानी होगी कि उनकी एक्टिंग और बोल्डनेस के चलते उन्होंने अपने समय की सारी हिरोइनों को पीछे छोड़ दिया था।

यहीं नहीं उनकी पहली फिल्म के रिलीज के बाद ललिता पवार की फीस इतनी बढ़ गई कि वो फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ फिल्में भी बनाने लगीं, जिसके चलते कई लोग उनसे चिढ़ने भी लगे थे।

पर्दे पर सख्त दिखने वाली ललिता पवार की जिंदगी बिल्कुल अलग थी। ग्लैमर से भरी इस दुनिया में उनके साथ हुए एक हादसे ने उनका सब कुछ छीन लिया। उनकी खूबसूरती उनकी शोहरत और उनका सपना।

ललिता का फिल्मी कॅरियर बेहद शानदार चल रहा था। तभी उनके साथ ऐसा हादसा हुआ कि उनकी जिंदगी ही बदल गई। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान भगवान दादा को ललिता के चेहरे पर थप्पड़ मारना था।

भगवान दादा ने ललिता को ऐसा थप्पड़ मारा कि उनके बाएं अंग में लकवा मार गया। 3 साल तक ललिता पवार का इलाज चलता रहा, वो ठीक तो हो गईं, लेकिन उनका बाई आंख खराब हो गई। आंख खराब होने के बाद ललिता हिरोइन नहीं बन सकती थी। ललिता ने अपने कॅरियर में करीब 700 फिल्मों में काम किया।

चहेरा खराब होने के बाद भी ललिता पवार ने हिम्म्त नही हारी और एक नई पारी के साथ काम करना शुरु कर दिया। इसके बाद जन्म हुआ एक क्रूर सास का। जिसने अपने दमदार रोल से घर—घर में अपनी छाप छोड़ी।

वहीं 1990 में ललिता पवार को जबड़े का कैंसर के चलते वो बीमार रहने लगीं। फिर वो वक्त भी आ गया जब एक दमदार और बेहद खूबसूरत अदाकार को हमें छोड़कर जाना पड़ा। 24 फरवरी 1998 को ललिता पवार की मौत हो गई।

Updated on:
3 Feb 2018, 3:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़