बॉलीवुड

Lata Mangeshkar ने सबके सामने कर दिया था Mohammed Rafi के सभी गाने को इंकार, जाने क्या थी वजह

अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करती हैं लता मंगेशकर। गाने के मुद्दे पर लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी के बीच इस कदर मतभेद उत्पन्न हो गए थे कि इन दोनों गायकों ने करीब चार वर्षो तक एक साथ गाना नहीं गाया।
2 min read
• •
Updated: 12 Jan 2022, 12:43 PM IST
lata_mangeshkar.jpg

अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वालीं लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर के मशहूर संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर के यहां पैदा हुई थीं। लता जी ने अपनी आवाज से बहुत छोटी उम्र में ही गायन में महारत हासिल की और विभिन्न भाषाओं में गीत गाए। उनके गानो को काफी पंसद किया जाता हैं। 60 के दशक में रफी साहब का लता मंगेशकर से विवाद भी काफी सुर्खियों में रहा था। भले ही दोनों की जोड़ी के गाए हुए गीतों की खूब सराहना हुई थी। लेकिन बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि दोनों ने 4 साल तक एक-दुसरे से बात भी नहीं की थी।

कई लोगों के मन में यह सवाल आ रहा होगा की ऐसा क्या हो गया था कि दोनो ने 4 साल तक एक दुसरे से बात ही नहीं की।

खबरों की मानें तो, लता मंगेशकर जी चाहती थीं की मयूजिक डायरेक्टर्स की तरह सिंगर्स को भी गानों की रॉयल्टी में हिस्सा मिलना चाहिए। लेकिन मोहम्मद रफी ऐसा नहीं चाहते थें। रफी साहब का मानना था कि सिंगर को जब एक गाने के लिए फीस मिल जाती है तो फिर रॉयल्टी में उसका कोई हक नहीं रह जाता।इसी बात को लेकर दोनो में काफी दिनों तक बातचीत बंद थी।

लता मंगेशकर ने कई सारे गानों को रफी साहब के साथ करने से मना कर दिया था।दोनो ने करीब 4 साल तक एक- दुसरे के साथ काम नहीं किया था। साल 1961 में फिल्म माया के गाने की रिकार्डिंग के दौरान जब लता मंगेशकर ने रफी साहब से रॉयल्टी को लेकर उनकी राय पूछी, तो उन्होंने साफ मना कर दिया। तब लता जी ने उसी स्टूडियो में यह बात कहा कि आगे से मैं रफी साहब के साथ कोई गाना नहीं गाऊंगी।

Updated on:
12 Jan 2022, 12:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी