बॉलीवुड

लता मंगेशकर की भांजी रचना ने कहा पर्दे में रहने दो पर्दा ना उठाओ

लता मंगेशकर की भांजी रचना ने कहा पर्दे में रहने दो पर्दा ना उठाओ
less than 1 minute read
Apr 19, 2020
Lata mangeshkr
Lata mangeshkr

प्रसिद्ध भारतीय गायिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर लोगों से घर में रहने की अपील कर रही है। लॉक डाउन के दौरान उन्होंने अपनी भांजी से जुड़ा एक किस्सा भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी भांजी रचना से किसी ने पूछा आजकल तुम कौन सा गाना सुनती हो, तो उसने कहा पर्दे में रहने दो पर्दा ना उठाओ, इस बात का मतलब यही है कि लॉक डाउन में घर पर रहे।

लता मंगेशकर ने ट्वीट करके यह किस्सा शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है नमस्कार, इस तनाव के वातावरण में आपके चेहरे पर थोड़ी सी मुस्कुराहट लाने के लिए...... मेरी भांजी रचना को किसी ने पूछा कि आजकल तुम कौन सा गाना सुनती हो तो उसने कहा "पर्दे में रहने दो पर्दा ना उठाओ"।

लता मंगेशकर का यह किस्सा लॉक डाउन में घर में रहने की अपील से जुड़ा है,इसी वजह से सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं, आशा भोंसले की आवाज में 1968 में आई फिल्म शिकार का यह गाना है।

इसके अलावा लता मंगेशकर ने एक और ट्वीट कर मुंबई पुलिस की सराहना की है उन्होंने ट्वीट किया है। नमस्कार, मैं हमारी मुंबई की पुलिस को हृदय से धन्यवाद देती हूं, आप जिस तरह दिन रात की परवाह ना करते हुए अपना काम कर रहे हैं वह प्रशंसनीय है। हम सब को आप पर गर्व है। ईश्वर आप सबको खुश रखे।

Published on:
19 Apr 2020 06:06 pm