बॉलीवुड

LEAKED: राधिका आप्टे के न्यूड सीन्स इंटरनेट पर हुए वायरल

जिस फिल्म का सीन लीक हुआ है, वह अजय देवगन के प्रोडक्शन की फिल्म है...इसमें सुरवीन चावला भी हैं....

2 min read
Aug 15, 2016
radhika apte
मुंबई। अजय देवगन के प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म 'Parched' के कुछ सीन लीक हो गए हैं। ये सीन अभिनेत्री राधिका आप्टे के हैं। हैरानी वाली बात ये है कि राधिका के ये न्यूड सीन हैं। बता दें कि इंटरनेट पर वायरल हुए एक सीन में राधिका आप्टे अपने को-एक्टर आदिल हुसैन के साथ लवमेकिंग सीन में नजर आ रही हैं। सीन में राधिका आप्टे न्यूड हैं और आदिल हुसैन के साथ लिपलॉक कर रही हैं। वहीं दूसरे सीन में राधिका अपनी दूसरी को-स्टार तनिष्ठा चटर्जी के साथ नजर आ रही हैं। इस सीन में तनिष्ठा राधिका के कपड़े उतारते हुए दिख रही हैं। तनिष्ठा और राधिका दोनों के साथ ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।

Nude scene from Radhika Apte's film 'Parched' leaked online before India release

गौरतलब है कि तनिष्ठा के एक्स क्रिकेटर ब्रेट ली के साथ बीइंग अनइंडियन में लव मेकिंग सीन्स सामने आए थे। इसके अलावा उनके एंग्री इंडियन गोडेस में भी लवमेकिंग सीन सामने आए थे, जिन्हें सेंसर बोर्ड ने हटा दिया था। जहां तक राधिका की बात है, तो इसके पहले उनके भी इस तरह के सीन सामने आ चुके हैं। राधिका आप्टे ने अनुराग कश्यप की एक शॉर्ट मूवी में काम किया था, जिसके कुछ सीन लीक हुए थे। एमएमएस के जरिए सर्कुलेट किए गए, इन क्लिप में जो महिला थी उसे राधिका आप्टे बताया गया था।

बता दें कि 'Parched' का निर्देशन लीना यादव कर रही हैं। इस मूवी में सुरवीन चावला भी है। फिल्म की स्क्रीनिंग टोरेंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में की गई थी। यह मूवी तीन महिलाओं की कहानी है। ये महिलाएं गुजरात के एक रिमोट गांव में रहती हैं। ये महिलाओं सदियों पुरानी परम्पराएं तोड़ देती हैं, जो कि उन्हें गुलामी में जिंदगी जीने को मजबूर करती हैं।


हालांकि फिल्म के प्रोड्यूसर असीम बजाज को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी, जब उन्हें सूचना मिली, तो उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस के साइबर सेल से इसे हटाने के लिए अपील की जाएगी। प्रोड्यूसर ने कहा है कि फिल्म 'Parched' अभी अमेरिका और फ्रांस में रिलीज हुई है और संभव है कि वहां से किसी ने इस सीन की यह क्लिप काट पर इंटरनेट पर लीक कर दी। उन्होंने कहा कि हमने सोचा था भारत में फिल्म को रिलीज करते समय एक्ट्रेस के बॉडी पाट्र्स को ब्लर कर दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि इस सीन में ऐसा कुछ नहीं है, जिसे हल्ला मचाया जाए। गोयाकि राधिका ने एक ऐसी महिला की भूमिका अदा की है कि जो पूरे जिंदगी मार खाती है। वह प्यार पाने के लिए तड़पती रहती हैं।
Published on:
15 Aug 2016 04:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर