बॉलीवुड

Leo Box Office Collection: ‘लियो’ ने शनिवार को काटा बवाल, 17वें दिन बंपर हुई कमाई

Leo Box Office Collection Day 17: 'लियो' ने वीकेंड पर एक बार फिर धमाका कर दिया है, फिल्म ने शनिावार को महाकाय कलेक्शन किया है।

less than 1 minute read
Nov 05, 2023
लियो ने शनिवार को 17वें दिन काटा बवाल

Box Office Collection: लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) की लियो ने अपने रिलीज को 17वें दिन यानी शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है, 17 दिनों में ही फिल्म ने अपनी लागत पूरी कर ली है और उससे ज्यादा अब प्रोफिट कमा रही है। लियो (Leo) के पास धांसू कमाई करने के लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं, क्योंकि 12 नवंबर को सलमान खान (Salman Khan) की ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) रिलीज होने वाली है और ये फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी। वैसे भी लियो 21 नवंबर को OTT पर रिलीज हो रही है, तो दर्शक इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते है, अब लियो से रविवार को शानदार कमाई की उम्मीद है, क्योंकि शनिवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है, Sacnilk ने जो ट्रेड के अनुसार आंकड़े शेयर किए हैं उसमें 17वें दिन लियो की की कमाई में काफी उछाल आया है।

लियो ने 17वें दिन काटा बवाल (Leo Box Office Collection Day 17)
Sacnilk ने शनिवार 4 नवंबर के लियो के आंकड़े जो जारी हुए हैं, उसके अनुसार लियो ने रिलीज के 17 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है। लियो ने शनिवार को धांसू कमाई करते हुए 4 करोड़ का प्रचंड कलेक्शन किया है, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 323.75 करोड़ हो गया है, फिल्म रविवार को भी जबरदस्त कलेक्शन करेगी।

फिल्म लियो को तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म लियो को 10 में से 9 स्टार मिले हैं, इस रेटिंग को देखकर फिल्म लियो को एक बार देखने जाया जा सकता है। लियो ने 17 दिनों में सबसे ज्यादा साउथ सनेमा को देखते हुए ये जबरदस्त ओपनिंग है जिसने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।

Published on:
05 Nov 2023 08:28 am
Also Read
View All