"World Book Day" पर जानें उस फिल्मों की असल कहानी के बारे में जो रहीं हिट...
आज यानी 23 अप्रेल के दिन को हर साल पूरे विश्व में "World Book Day" के रूप में मनाया जाता है। वहीं न जानें कितनी फिल्में फिर चाहे वह हॉलीवुड की हों या फिल्म बॉलीवुड की इन्हीं किताबों की कहानी पर बनी हैं। तो इस खास दिन पर हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जिनकी कहानी किताबों से प्रेरित है-
गाइड
1965 में बनी यह फिल्म 'गाइड' मशहूर लेखक आर के नारायण के मशहूर उपन्यास 'द गाइड' पर आधारित थी। इस मूवी में देव आनंद और वहीदा रहमान अहम भूमिकाओं में थे।
सरस्वतीचंद्र
1968 में बनी ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म 'सरस्वतीचंद्र' एक गुजराती उपन्यास सरस्वतीचंद्र पर ही आधारित थी। इस उपन्यास को गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी ने लिखा था।
मासूम
1983 में बनी फिल्म 'मासूम' एरिक सेगल के उपन्यास 'मैन, वूमेन एंड चाइल्ड' पर आधारित थी। फिल्म का निर्देशन किया था शेखर कपूर ने और फिल्म में अहम भूमिकाएं निभाईं थीं नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी ने।
देवदास
1917 में लिखे गए शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास 'देवदास' पर बॉलीवुड में कई बार फिल्में बन चुकी हैं। साल 2002 में संजय लीला भंसाली के निर्देशन में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, और माधुरी दीक्षित अभिनीत देवदास बॉक्स ऑफिस की बड़ी हिट साबित हुई थी।
मकबूल
2003 में आई फिल्म 'मकबूल' शेक्सपियर के मशहूर नाटक मैकबेथ पर आधारित थी। फिल्म में पंकज कपूर, इरफान खान और तब्बू अहम भूमिकाओं में थे।
पिंजर
साल 2003 में बनी फिल्म पिंजर, अमृता प्रीतम के पंजाबी उपन्यास पिंजर पर आधारित थी। इस फिल्म में भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौर को दिखाया गया है।
परिणीता
1914 में छपे शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास 'परिणीता' पर भी बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं। साल 2005 में प्रदीप सरकार के निर्देशन में बनी इस मूवी में विद्या बालन, सैफ अली खान और संजय दत्त की फिल्म में अहम भूमिकाएं थीं।
थ्री इडियट्स
2009 में राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'थ्री इडियट्स' भी चेतन भगत के ही उन्यास 'फाइव प्वाइंट समवन' पर आधारित है।. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। इसमें आमिर खान, करीना कपूर, बमन इरानी, आर माधवन और शरमन जोशी अहम रोल में थे।