Lok Sabha 2019: अनुपम खेर और बॅालीवुड इंडस्ट्री की इन अदाकाराओं के बीच जंग छिड़ती नजर आ रही है।
इन दिनों हर तरफ Lok sabha 2019 चुनाव का माहौल है। Bollywood Celebrities भी इन दिनों खुलकर अपनी बात रख रहे हैं। लगातार स्टार्स के राजीनीतिक बयान सामने आ रहे हैं। ऐसे में हाल में थिएटर और सिनेमा से जुड़े 100 से अधिक कलाकारों ने खत लिखकर भारतीय जनता पार्टी को वोट न देने की अपील की है। इस पर हाल में Anupam Kher ने Social Media पर Tweet कर कड़ा ऐतराज जताया है।
उन्होंने एक वीडियो पोस्ट के साथ ट्वीट किया, 'मेरे समुदाय के कई लोगों ने संवैधानिक रूप से चुनी गई सरकार को आने वाले चुनावों में वोट न देने की अपील की है। दूसरे शब्दों में वे लोग विपक्ष के समर्थन में कैंपेन कर रहे हैं। अच्छा है। कम से कम यहां तो कोई बहाना नहीं है। ग्रेट।'
अनुपम खेर के इस ट्वीट पर जवाब में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने लिखा है, 'जी हां, इसे डेमोक्रेसी कहा जाता है सर।' स्वरा को जवाब देते हुए अनुपम खेर ने लिखा, 'सहमत हूं, अगर दूसरों के ऐसा करने पर इसे असहिष्णुता न कहा जाए। जय हो और जय हिंद।'
अनुपम खेर के ट्वीट पर एक्ट्रेस सोनी राजदान की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने लिखा, 'अनुपम, अगर आप मौजूदा सरकार से सहमत हो सकते हैं तो आपको क्यों लगता है कि दूसरे कुछ अलग कर रहे हैं।' सोनी को जवाब देते हुए अनुपम खेर ने लिखा, 'प्रिय सोनी, यह सिर्फ ऑब्जर्वेशन था। कोई शिकायत नहीं।'
इसके बाद एक्टर और CINTAA के जनरल सेक्रेटरी सुशांत सिंह ने लिखा, 'तो अगर एक बार संवैधानिक तरीके से सरकार को चुन लिया जाए तो फिर विपक्ष या चुनाव की जरूरत ही नहीं रह जाती है? किसी लोकतंत्र में शासन कर रही सरकार को वोट न करने की अपील करना क्या एंटी नेशनल काम हो जाता है ? क्या ये हिटलर की विचारधारा है? आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी।'