बॉलीवुड

लोकसभा चुनाव में वोट डालने को लेकर सैफ अली खान ने दिया बयान, कहा- सरकार को सीधा करने के लिए…

हाल में एकटर को Benetton India के कैम्पेन #UnitedByVote में आमंत्रित किया गया था।
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2019, 1:22 PM IST
loksabha-election-2019-saif-ali-khan-talk-about-importance-of-vote
loksabha-election-2019-saif-ali-khan-talk-about-importance-of-vote

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) ने युवाओं से वोट करने की अपील की है। हाल में एक्टर को Benetton India के कैम्पेन #UnitedByVote में आमंत्रित किया गया था। इस मौके पर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ( Bhumi Pedenekar ) और गली बॉय ( Gully Boy ) में एम सी शेर ( M.C Sher ) का किरदार निभाने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी ( siddhant chaturvedi ) मौजूद थे। सैफ ने इस मौके पर वोट के महत्व को लेकर बात की।

सैफ ने प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण होता है पर बात करते हुए कहा, 'वोटिंग सिर्फ एक विकल्प नहीं होना चाहिए। आप सच में बदलाव को प्रभावित कर सकते हैं। मेरे अनुसार, किसी भी सरकार या किसी भी नेता के मन में लोगों की एकता के प्रति डर होना चाहिए।'

सैफ ने वोट के महत्व के बारे में बात करते हुए कहा, वोटिंग इस देश की सबसे महत्वपूर्ण चीज है। मेरे अनुसार युवा जानबूझकर वोट नहीं करते हैं। यही कारण है कि हम आज भी यहां पर हैं। उन्होंने आगे कहा, 'जब हम एकजुट होकर देश की भलाई के लिए वोट करने का निश्चय करेगें तो नेता और सरकार सतर्क हो जाएंगे। इनके लिए हमारा महत्व बढ़ जाएगा। ये लोगों की एकता से डरेंगे। तो इस शक्ति का इस्तेमाल करिए और अपने देश के बार में सोचिए। '

Updated on:
24 Apr 2019, 1:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सेम क्वालिटीज हैं’, सलमान खान ने मातृभूमि के किरदार की तुलना भगवान राम से की, बोले- रामजी की तरह बेस्ट हस्बैंड, बेटा, भाई!

‘हर आर्मी का जवान संदेशे आते हैं तो नहीं गाएगा ना?’, ‘मातृभूमि’ के गाने पर मचे बवाल पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, सिर्फ 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट

‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैंने अपने राम जी को देखा’, विवेक ओबेरॉय ने ‘रामायण’ को बताया ‘भारतीय संस्कृति का महायज्ञ’

अमिताभ बच्चन के घर जलसा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्बे हाईकोर्ट को मिला है ईमेल