बॉलीवुड

मूवी प्रमोशन के दौरान कार्तिक ने सारा संग की ऐसी हरकत, वीडियो हो रहा वायरल

मूवी के के प्रमोशन की कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में फोटोग्राफर्स कार्तिक को सारा को .....
2 min read
Jan 28, 2020
kartik aaryan sara ali khan
kartik aaryan sara ali khan

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'लव आज कल' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों स्टार जोर-शोर से फिल्म के प्रमोशन में जुट गए हैं। यह एक रोमांटिक फिल्म है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सारा और कार्तिक काफी मस्ती करते हुए नजर आते हैं।

मूवी के के प्रमोशन की कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में फोटोग्राफर्स कार्तिक को सारा को गोद में उठाने के लिए कहते हैं। ऐसे में सारा हंसते हुए कहती हैं कि ये उठा नहीं पाएगा। फिर कार्तिक बोलते हैं कि क्यों नहीं उठा पाऊंगा?' फिर दोनों पोज देते हैं और आपस में कुछ बात करके जोर से हंसने लगते हैं। तब फोटोग्राफर्स फिर कहने लगते हैं कि कार्तिक भाई उठा लीजिए। तब सारा कहती हैं ठीक है और कार्तिक उन्हें गोद में उठा लेते हैं। यूजर्स को ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है।

View this post on Instagram

@saraalikhan95 @kartikaaryan

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

यह फिल्म 1990 की लव स्टोरी है, जिसमें कार्तिक के साथ आरुषि शर्मा नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी लव स्टोरी अभी के वक्त की है, जिसमें सारा और कार्तिक रोमांस करते हुए दिखेंगे। फिल्म में रणदीप हुड्डा भी अहम रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 14 फरवरी पर रिलीज होने वाली है।

Updated on:
28 Jan 2020 03:16 pm
Published on:
28 Jan 2020 03:16 pm