
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की अपकमिंग फिल्म 'लव आज कल' (Love Aaj Kal) से 'हां मैं गलत' (Haan Main Galat) गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। ये एक डांसिंग सॉन्ग है। इस गाने में आप सारा अली खान और कार्तिक आर्यन को झूमते हुए देख सकते हैं।
इस गाने में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के सॉन्ग 'एंड वी ट्विस्ट' गाने का थोड़ा-सा म्यूजिक डाला गया है, जो गाने को और मजेदार बना रहा है। सारा और कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस गाने को शेयर किया है। इससे पहले फिल्म 'लव आज कल' से रोमांटिक सॉन्ग 'शायद' रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।
आपको बता दें कि फिल्म 'लव आज कल' में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान लीड रोल में हैं। इनके अलावा रणदीप हुड्डा और आरुषि शर्मा भी इस फिल्म में अहम रोल निभा रहे हैं। 'लव आज कल' 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया था। वहीं दर्शक सारा और कार्तिक को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए एक्साइ़टिड हैं।