Love And War Photo Leak: फिल्म 'लव एंड वॉर' से पहली तस्वीर सामने आ गई है। इसमें रणबीर कपूर और आलिया का लुक देख फैंस काफी कंफ्यूज हो रहे हैं।
Love And War Photo Leak: संजय लीला भंसाली बॉलीवुड को एक और नई फिल्म देने वाले हैं। इसमें रियल लाइफ हसबैंड वाइफ यानी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आएंगे। फिल्म की अनाउंसमेंट काफी समय पहले ही हो चुकी है। साथ ही कास्ट को लेकर भी खुलासा हो गया था। अब फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में सेट से पहली फोटो लीक हो गई है। इस फोटो नें रणबीर और आलिया नजर आ रहे हैं। दोनो का लुक फिल्म में बेहद अलग होगा ये इन फोटोज को देखकर समझ आ रहा है। फैंस भी अब फोटो देखकर काफी एक्साइटेड हो रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी फेवरेट जोड़ी रील लाइफ में भी धमाल मचाएगी।
रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली लगभग 17 साल बाद एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। भंसाली ने ही रणबीर कपूर को फिल्म सांवरिया से लॉन्च किया था। इसके बाद से कभी दोनों ने साथ में काम नहीं किया, लेकिन अब दोनों फिल्म लव एंड वॉर में काम करने जा रहे हैं। वहीं, ब्रह्मास्त्र के बाद रणबीर और आलिया दोनों एक बार फिर साथ में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे। अब शूटिंग स्टार्ट होते ही जो फोटो लीक हुई है उसे देखकर लग रहा है कि संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म में 70 या 80 के दशक की कहानी पर्दे पर उतारेंगे। पहले ही डायरेक्टर भंसाली ने ये कंफर्म किया था कि इसमें दोनों स्टार्स की जबरदस्त प्रेम कहानी देखने को मिलेगी।
बता दें, फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को भी साइन किया है। इससे पहले रणबीर कपूर और विक्की कौशल को जोड़ी फिल्म संजू में धमाल मचा चुकी है। ऐसे में एक बार फिर दोनों साथ में फैंस को नजर आएंगे। लीक हुई फोटो में रणबीर के चेहरे पर मूंछ नजर आ रही है। वहीं, आलिया भट्ट ने भी पुरानी एक्ट्रेस की तरह सर पर जूड़ा बनाया हुआ है। वहीं, विक्की कौशल भी हाल ही में राजकुमार राव के साथ स्पॉट हुए थे और उन्होंने भी रेट्रो लुक लिया हुआ था। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इन फोटोज ने तहलका मचाया हुआ है।