बॉलीवुड

Loveyatri Movie Trailer: इसलिए रखा मूवी का नाम ‘लवयात्रि’, ट्रेलर में हुआ खुलासा

नवरात्रि पर होगी फिल्म रिलीज।
2 min read
Aug 06, 2018
Loveratri
Loveratri

जी हां सलमान खान के बैनर तले बन रही फिल्म 'लवरात्रि' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। हालांकि मूवी को लेकर कुछ हिन्दू संगठनों ने आपत्ति जताई थी। इसको लेकर विरोध प्रदर्शन भी हुए हैं और लोगों का आरोप था कि नवरात्रि के मौके पर इस तरह की प्रेम कहानी को दिखा कर सलमान खान समाज की भावनाओं को आहत कर रहे हैं। बहरहाल, सलमान नए चेहरे में हमेशा से ही दिलचस्पी लेते आए हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी जबरदस्त है। इस फिल्म की खास बात यह है कि इस नवरात्रि इस फिल्म से दो नए चेहरे लॉन्च हो रहे हैं। इन्हें सलमान खुद लॉन्च कर रहे हैं।

ट्रेलर में जबरदस्त रोमांस और लव स्टोरी है

फिल्म 'लवरात्रि' के ट्रेलर में जबरदस्त लव स्टोरी और रोमांटिक सीन्स देखने को मिलेंगे। ये लव स्टोरी गुजरात और खासकर नवरात्रि के दौरान होने वाले गरबा-डांडिया उत्सव के बैकड्रॉप में है।इसकी शूटिंग गुजरात में ही की गई हैं। इसकी कहानी नवरात्रि के त्यौहार के नौ दिनों के उत्सव के दौरान शुरू हो जाती है इसमें एक कॉलेज के लड़के को नवरात्रि में उसके शहर आई लड़की से प्यार हो जाता है। बता दें कि इस लव स्टोरी और रोमांटिक फिल्म से सलमान दो नए चेहरे को लॉन्च कर रहे हैं। इसमें उनके जीजा आयुष शर्मा और एक्ट्रेस वरीना हुसैन हैं। जो की लीड रोल में नजर आ रहे हैं। मूवी की स्टोरी सलमान की पसंद भी हैं।

इस साल फिल्म नवरात्रि पर होगी रिलीज

फिल्म की कहानी जहां नवरात्रि में नौ दिनों के गरबा-डंडिया उत्सव के दौरान की प्रेम कहानी है। जिसे गुजरात में ही शूट किया गया है और यह फिल्म इस साल अक्टूबर में नवरात्रि पर रिलीज हो रही है। फिल्म में गरबा के पुराने फिल्मी गीत की धुन पर लवरात्रि के गाने को फिल्माया गया है। यह मूवी अभिराज के मीनावाला के निर्देशन में बनी है और ये उनकी पहली फिल्म है। इसमें आयुष शर्मा के अपोजिट वरीना नजर आ रही हैं। बता दें कि दोनों ही कलाकार इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। वरीना इससे पहले कुछ विज्ञापनों में भी काम कर चुकी हैं जिसमें उनका चॉकलेट का एड फेमस हुआ था।

Published on:
06 Aug 2018 04:59 pm
Also Read
View All
Mirzapur: The Movie के गाने पर विवाद, राजस्थानी सिंगर ने लगाया आरोप, बोले- ये राजस्थानी लोगों की बेइज्जती

‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ पर अनुभव सिन्हा का बड़ा बयान, बोले- बॉक्स ऑफिस हमसे कोई कहानी कह रहा है

‘लोग दारु पीकर आए हुए हैं’, मिर्जापुर की स्क्रीनिंग से बीच में ही उठकर आई महिला, थिएटर मैनेजमेंट पर भी लगाया आरोप

अजनार नदी साफ करने वाले 21 साल के ‘बिट्टू तबाही’ पर सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने दिया बयान, बोलीं- पद्म पुरस्कार मिले

भारत छोड़ विदेश में पढ़ाई पूरी करने गए फराह खान के तीनों बच्चे, भावुक होकर बोलीं- मेरे दिल के तीन टुकड़ों जी लो अपनी जिंदगी