बॉलीवुड

फैंस को भाया ‘Luka Chuppi’ का सॉन्ग ‘Duniyaa’, अब तक देखा जा चुका इतनी बार

यह गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। फैंस इस गानें को बहुत पसंद कर रहे हैं
2 min read
Feb 23, 2019
Luka Chuppi
Luka Chuppi

बॉलीवुड अभिनेता Kartik Aaryan और Kriti Sanon की आने वाली फिल्म 'Luka Chuppi' इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में इस फिल्म का गाना 'Duniyaa' रिलीज किया गया। यह गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। फैंस इस गानें को बहुत पसंद कर रहे हैं। इस गाने में कार्तिक और कृति के किरदार की मासूमियत से भरी रिलेशनशिप को दिखाया गया है।

गाना जितना सिंपल लिखा गया है और उतने ही सिंपल तरीके से इसे फिल्माया भी गया है। इस गाने को अब तक 50 लाख से ज्यादा देख जा चुका है।

इस गाने में कार्तिक और कृति रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। सीन्स में एक रोमांटिक कपल की छोटी-छोटी मस्तियों को दिखाया गया है। गाने को देखकर इस बात का भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में दोनों सितारे किस तरह की बॉन्डिंग शेयर कर रहे हैं। इस गाने को अखिल और धवनी भानुशाली ने गाया है।

इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और इसका निर्माण दिनेश विजान ने किया है। 1 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म की कहानी टेलीविजन रिपोर्टर गुड्डू की है जो मथुरा में रहता है। उसे रफ एंड टफ लड़की रशमी से प्यार हो जाता है।

Published on:
23 Feb 2019 06:46 pm
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा