बॉलीवुड

Madhur Bhandarkar ने करण जौहर के माफीनामे पर इस तरह किया रिएक्ट, कर दी फिल्ममेकर की बोलती बंद

मधुर भंडारकर ने किया करण जौहर के पोस्ट का रिप्लाई कहा- हम ऐसे रिश्ते नहीं चलाते मधुर ने पोस्ट के द्वारा करण को फिर लगाई लताड़
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2020, 11:41 PM IST
Madhur Bhandarkar and Karan Johar
Madhur Bhandarkar and Karan Johar

नई दिल्ली | बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर और डायरेक्टर मधुर भंडारकर के बीच पिछले कुछ दिनों से एक टाइटल को लेकर विवाद चल रहा है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘फेबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स (Fabulous Lives of Bollywood Wives)’ टाइटल को चोरी करने का आरोप लगा है। मधुर ने करण जौहर पर ये आरोप कुछ दिन पहले लगाया था कि उन्होंने उनका प्रोजेक्ट का टाइटल चुरा लिया है। साथ ही उन्होंने इसे बदल डालने की गुजारिश भी की थी। जिसके बाद करण जौहर ने मधुर से सोशल मीडिया पर माफी मांगी लेकिन टाइटल नहीं बदला। अब इसी बात का जवाब मधुर ने अपने अंदाज में करण को दिया है।

मधुर ने करण के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा- डियर करण, जवाब देने के लिए शुक्रिया, ये सच में एक भाईचारे वाली इंडस्ट्री है, जिसमें भरोसा और सम्मान बहुत मायने रखता है। जब हम बिना डरे नियमों को तोड़ते हैं, जो हमने खुद बनाए हैं, तब खुद को फ्रैटर्निटी कहना अक्लमंदी की बात नहीं। 2013 में आपकी रिक्वेस्ट पर आपको गुटका टाइटल देने से पहले मैंने बिल्कुल नहीं सोचा था। मैंने भी आपसे वैसे ही सम्मान की उम्मीद की थी, जब मैंने अपने नाम से रजिस्टर्ड टाइटल को देने से इनकार कर दिया था। हमारी आपसी बातचीत और ट्रेड संस्थाओं के मना करने के बाद भी आपने टाइटल यूज कर लिया, इससे मुझे बहुत परेशानी हुई। रियल में रिलेशन ऐसे नहीं चलते हैं, लेकिन कोई बात नहीं। इसे खत्म करते हैं। मैं आपकी माफी स्वीकार करता हूं। मैं भी आपको आपके फ्यूचर प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

इससे पहले करण ने ट्वीट करते हुए लिखा था- डियर मधुर, हमारे संबंध बहुत पुराने रहे हैं और हम दोनों ही इस इंडस्ट्री का लंबे समय से हिस्सा रहे हैं। इतने सालों से मैं आपके काम का प्रशंसक रहा हूं और आगे के भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं देता हूं। मुझे पता है कि आप हमारे कारण परेशान हुए हैं। मैं बीते कुछ हफ्तों में आपको हुई असुविधा के लिए माफी मांगता हूं लेकिन मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि हमने ये नया और अलग टाइटल- 'फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइब्स' से सोचकर चुना था कि ये नॉन फिक्सन फ्रेंचाइज के फॉर्मेट रहेगा। जैसे ही हमारा टाइटल काफी अलग था इसलिए हमने नहीं सोचा कि इससे आप नाराज हो जाएंगे। इसके लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं। जाहिर है कि करण ने माफी जरूर मांग ली लेकिन मधुर का टाइटल यूज कर लिया। जिस कारण ही विवाद बढ़ा था।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन