बॉलीवुड

शाहरुख खान के फैंस के लिए बुरी खबर: मधुर भंडारकर बोले, किंग खान को लेकर नहीं बना रहा फिल्म

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) बॉलीवुड के सुपरहिट एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। शाहरुख ने अबतक के कॅरियर में कई हिट फिल्में दी हैं। शाहरुख खान के फैंस उनकी फिल्मों को लेकर हमेशा ही उत्साहित रहते हैं। फैंस उनकी आने वाली फिल्मों का भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। पिछले दो साल से शाहरुख खान (Shahrukh Khan) सिल्वर स्क्रीन से दूर चल रहे हैं। शाहरुख को लेकर हाल ही में बड़ी खबर सामने आई है।
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2020, 11:12 AM IST
Shahrukh Khan
Shahrukh Khan

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) बॉलीवुड के सुपरहिट एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। शाहरुख ने अबतक के कॅरियर में कई हिट फिल्में दी हैं। शाहरुख खान के फैंस उनकी फिल्मों को लेकर हमेशा ही उत्साहित रहते हैं। फैंस उनकी आने वाली फिल्मों का भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। पिछले दो साल से शाहरुख खान (Shahrukh Khan) सिल्वर स्क्रीन से दूर चल रहे हैं। शाहरुख को लेकर हाल ही में बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड फिल्मकार मधुर भंडारकर (Madhur Bhandarkar) अभी शाहरुख खान को लेकर फिल्म नहीं बना रहे हैं। शाहरुख खान लंबे समये से फिल्मों से दूर हैं। शाहरुख खान पिछली बार आनंद एल राय निर्देशित फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने एक बौने का किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी। उसके बाद से शाहरुख खान के कई निर्देशकों के साथ काम करने की खबरें सुर्खियों में आईं।

फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम जारी
चर्चा हो रही थी कि शाहरुख, मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंस्पेक्टर गालिब' में काम करने वाले हैं। यह फिल्म सत्य घटनाओं पर आधारित है। हालांकि, मधुर भंडारकर ने इस फिल्म से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि वह खबरें महज अफवाह थीं। वह अपनी अगली फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने के बाद ही उसके बारे में कोई आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए लगातार कंटेंट
शाहरुख का प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए लगातार कंटेंट बना रहा है। इस कड़ी में नेटफ्लिक्स पर बीते दिनों वेब सीरीज 'पाताल लोक’ और वेब फिल्म 'क्लास ऑफ 83’ हाल में रिलीज हुई। पिछले साल उनके प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म 'बदला’ का निर्माण किया था। अब वह अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म 'बॉब बिस्वास’ को प्रोड्यूस कर रहे हैं। कुछ महीनों पहले खबर आई थी कि शाहरुख ने एक और प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। बताया जाता है कि ये फिल्म साल 2018 के मुजफ्फरपुर के बालिका संरक्षण गृह की घटना से प्रेरित है। इस संरक्षण गृह की नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीडन की खबर सुर्खियां बनी थीं।

Published on: