बॉलीवुड

दोस्ती के लिए नहीं पैसे के लिए काम करती है, बॉलीवुड की ये टॉप एक्ट्रेस

माधुरी का कहना है कि, फिल्म करते समय वे दोस्ती के लिए कभी काम नहीं करती हैं।
2 min read
• •
Jun 13, 2018
madhuri dixit
madhuri dixit

माधुरी दीक्षित इन दिनों अपनी फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनकी पहली मराठी फिल्म 'बकेट लिस्ट' दर्शकों के सामने हैं। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्मों को लेकर बॉलीवुड सितारों से दोस्ती को लेकर भी बात की। माधुरी का कहना है कि, फिल्म करते समय वे दोस्ती के लिए कभी काम नहीं करती हैं।

फिल्म के समय नहीं देखती दोस्ती:
माधुरी दीक्षित का कहना है कि वह दोस्ती निभाने के लिये फिल्मों में काम नही करती हैं। माधुरी ने फिल्मों के चयन को लेकर बॉलीवुड सितारों से दोस्ती को लेकर बात की है। माधुरी का कहना है कि, फिल्म करते समय वे दोस्ती के लिए कभी काम नहीं करती हैं।अभिनेत्री ने कहा कि वह उनके काम को बहुत ही गंभीरता से लेती हैं और उन्होंने कभी भी किसी भी फिल्म में दोस्ती-यारी के लिए काम नहीं किया है।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स:
माधुरी दीक्षित जल्द फिल्म निर्देशक इंद्र कुमार और करण जौहर के साथ फिल्म करती नजर आएंगी। माधुरी दीक्षित इंद्र कुमार के साथ फिल्म 'टोटल धमाल' में काम करेंगी वहीं फिल्म निर्देशक करण जौहर के साथ वह फिल्म 'कलंक' में काम करेंगी। माधुरी दीक्षित ने कहा कि इंद्र कुमार और करण जौहर दोनों उनके बहुत अच्छे मित्र है लेकिन वह किसी भी फिल्म का चुनाव इस आधार पर नहीं करती कि यह उनके मित्रों की फिल्म है तो उसे कर ली जाए।

पंसद आई कहानी तभी कहा हां
माधुरी दीक्षित ने बताया, 'फिल्म 'टोटल धमाल' फिल्म की कहानी, भूमिका और अन्य कलाकार अच्छे लगे, जिसके आधार पर मैंने फिल्म में काम करने के लिए हां कहा।' माधुरी ने बताया कि फिल्म 'कलंक' की कहानी भी उन्हें बहुत पसंद आई जिसके चलते वह इस फिल्म में काम कर रही हैं। साथ ही वह 'कलंक' जैसी फिल्म में काम बहुत समय से करना चाहती थी जिसके बाद उन्हें अवसर मिलते ही उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दी।

Updated on:
13 Jun 2018 06:57 pm
Published on:
13 Jun 2018 06:15 pm
Also Read
View All
पत्नी स्मिता पाटिल को याद कर इमोशनल हुए राज बब्बर, लिखा- उन्होंने जिस भी दिल को छुआ, अपना एक हिस्सा छोड़ गईं

तनुश्री दत्ता ने साइबर क्राइम विभाग को लेकर किया पोस्ट, बड़ा दावा करते हुए बोलीं- हिंसा भड़का रहे हैं ये लोग

Box Office Report: यामी गौतम की ‘नई नवेली’ ने ओपनिंग पर राजकुमार राव की ‘प्रहार’ को पछाड़ा, जानें रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का हाल

‘आप US के नागरिक हैं देश में दखलअंदाजी न करें’, अभिनेता इमरान खान पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- यहां बहुत ड्रामा चल रहा है

गरबा इवेंट से मुस्लिमों को जबरन निकालने पर लोकगायक आदित्य गढ़वी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरा मंच संगीत और भक्ति के लिए है