बॉलीवुड

माधुरी दीक्षित नेने अब अपना मराठी डेब्यू करेंगी

धक-धक गलर् माधुरी दीक्षित नेने अब जल्द ही मराठी फिल्मों में नजर आएंगी
2 min read
• •
Updated: 18 Oct 2017, 3:31 PM IST
Madhuri_Dixit
Madhuri_Dixit

माधुरी दीक्षित नेने अब जल्द ही मराठी फिल्मों में नजर आएंगी। यह फिल्म अनटाइटल्ड है और यह जीवन पर आधारित फिल्म है जो एक महिला के खुद को पहचानने के इर्द गिर्द घुमती है। इस महिला की भूमिका माधुरी दीक्षित निभाएंगी। फिल्म को हृयुमर के साथ प्रजेंट किया जाएगा। फिल्म को तेजस प्रभा विजय देओशकर निर्देशित करेंगे जिन्होंने देवश्री शिवाडेकर के साथ इस फिल्म की कहानी लिखी भी है। इस फिल्म के सह निर्माता ब्लू मस्तंग क्रिएशंस के सुभेदर और आरती सुभेदर हैं। साथ ही डर मोशन पिक्चर्स के विवेक रंगाचारी और अरुण रंगाचारी भी इसके सह निर्माता हैं।

माधुरी यह विश्वास करती हैं कि अच्छा सिनेमा भाषा से परे है और यदि प्रभावी कहानी को एक्सप्रेसिव विजुअल्स के साथ दिखाया जाए तो यह किसी भी तरह के भाषा के बेरियर्स को तोड़ सकता है और देश भर के दर्शकों को अपनी ओर खींच सकता है। माधुरी का कहना है, यह हर घर की कहानी है हालंकि इसकी एक सिल्वर लाइन है। यह ना सिर्फ आपको उम्मीद और प्रेरणा देगी बल्कि यह जिंदगी को सही अहसासों के साथ जीने का हौंसला भी देगी। फिल्म को चूज करने में मुझे सबसे ज्यादा प्रभावी कारक यह लगा कि यह कहानी हर किसी के दिल को छुएगी।

माधुरी हमेशा से मराठी फिल्मों में काम करने की इच्छा रखती थीं, बस अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार था। मराठी सिनेमा काफी सुंदर है, जिसमें कई असाधारण कहानियां हैं। मुझे पिछले सालों में कई स्क्रिप्ट मिली हैं और मैं हमेशा से मराठी सिनेमा का हिस्सा बनने का सोचती थी। लेकिन मुझे किसी स्क्रिप्ट ने प्रभावित नहीं किया और इस स्क्रिप्ट में मुझे प्रभावित किया। जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी यह बहुत ही अलग थी और इसकी टीम भी शानदार है। मैं जानती थी कि यह ऐसा कुछ है जिसका में हिस्सा बनना चाहती थी। फिल्म का प्री प्रोडक्शन चल रहा है और यह इस साल के अंत तक शुरू होने वाली है।

Published on:
Also Read
View All
‘सेम क्वालिटीज हैं’, सलमान खान ने मातृभूमि के किरदार की तुलना भगवान राम से की, बोले- रामजी की तरह बेस्ट हस्बैंड, बेटा, भाई!

‘हर आर्मी का जवान संदेशे आते हैं तो नहीं गाएगा ना?’, ‘मातृभूमि’ के गाने पर मचे बवाल पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, सिर्फ 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट

‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैंने अपने राम जी को देखा’, विवेक ओबेरॉय ने ‘रामायण’ को बताया ‘भारतीय संस्कृति का महायज्ञ’

अमिताभ बच्चन के घर जलसा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्बे हाईकोर्ट को मिला है ईमेल