बॉलीवुड

क्या आपने ज्वॉइन की माधुरी दीक्षित की फिटनेस और कुकिंग क्लास? वीडियो में देखिए अनोखा अंदाज

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने घर में दिए वर्कआउट के टिप्स फिटनेस के साथ कुकिंग क्लास भी है हिस्सा माधुरी ने बनाए चॉकलेट चिप कुकीज़
2 min read
Apr 13, 2020
photo_2020-04-13_18-36-29.jpg

नई दिल्ली | कोरोना वायरस (coronavirus) के चलते पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है जिसके कारण स्टार्स अपने घर से कुछ ना कुछ क्रिएटिव कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो घर पर क्या कर रही हैं ये अपने फैंस से साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने फिटनेस वीडियो शेयर किया है जिसे वो अपने घर पर रहकर ही कर रही हैं। इंस्पीरेशन के साथ उनका ये वीडियो फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने अपना फिटनेस वीडियो (Fitness Video) इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वो वर्कआउट करती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने साथ में एक कैप्शन लिखा है, जिसमें वो कह रही हैं कि फिट रहना भी बहुत जरूरी है। जिम बंद है तो हम घर पर वर्कआउट कैसे कर सकते हैं घर से ये मेरा वर्कआउट वीडियो है।

इससे पहले माधुरी ने चॉकलेट कुकीज बनाते हुए वीडियो शेयर किया था जिसमें वो कुकीज़ बनाने की पूरी रेसिपी बता रही थीं। माधुरी ने शुरुआत से कुकीज को बनाने की पूरी विधि बताई, उन्होंने कहा कि ये इतना आसान है कि आप भी इसे बना सकते हैं।

माधुरी ऐसे कई वीडियोज़ अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले वो अपने डॉग के साथ डांस करती हुई दिखाई दी थीं। नेशनल पेट डे पर वो पैरों में घुंघरू बांधे हुए डॉग के साथ डांस करती हुई दिखाई दी थीं। माधुरी के इन सभी वीडियोज़ को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Published on:
13 Apr 2020 07:17 pm
Also Read
View All
‘कल से सोचना बंद’, अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर CJP ने की संसद चलने की अपील, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच चर्चा में मामला

क्या ‘3 इडियट्स’ बनने से पहले आमिर खान की हुई थी सोनम वांगचुक से मुलाकात? वीडियो आया सामने तो एक्टर के बयान पर उठे सवाल

‘रूपा-वुपा पर कुछ नहीं कहूंगी’, गोविंदा की फिल्म पर बोलीं पत्नी सुनीता आहूजा- सिर्फ मेरी और मेरे बेटे की बात करो

Sonam Wangchuk की भूख हड़ताल के सवाल को इग्नोर करना विवेक ओबेरॉय पर पड़ा भारी, जमकर निशाना साध रहे लोग

सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरी आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव, सरकार के ‘मौन’ को बताया अमानवीय