
नई दिल्ली:बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की खूबसूरती की बात करे तो यह आज भी अपनी उम्र से कम एक्ट्रेस को टक्कर दे रही हैं। सुंदरता के साथ अपने कास अभिनय से उन्होनें बॉलीवुड में अलग ही पहचान बनाई हुई है। इन दिनों माधुरी भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन इसके बाद भी माधुरी दीक्षित का बॉलीवुड में अलग ही दबदबा है। अभी हाल ही में इस एक्ट्रेस ने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह मनाई, जिसकी कई फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की। इन फोटो में माधुरी दीक्षित डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। दोनों की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है।
एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉक्टर नेने इन दिनों बाहर जाकर अपनी छुट्टीयों का आनंद ले रहे है। वहीं उन्होंने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह को खूबसूरत अंदाज में सेलिब्रेट किया। अपनी एक फोटो में माधुरी दीक्षित डॉक्टर नेने के गालों पर किस करती नजर आ रही हैं। इस फोटो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "सोलमेट्स फॉरएवर।" इसके अलावा माधुरी दीक्षित ने डॉक्टर नेने के साथ और भी फोटो शेयर कीं हैं।
बता दें कि माधुरी दीक्षित नें डॉक्टर नेने से शादी 18 अक्टूबर, 1999 में की थी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित आखिरी बार फिल्म कलंक में दिखाई दी थीं। इसके अलावा वह बतौर जज डांस दिवाने 2 में भी नजर आई थीं।