माधुरी की ऑनलाइन डांस एकेडमी हर हफ्ते मुफ्त में दो डांस क्लासेज देगी। माधुरी ने कहा कि हम चाहते हैं कि लोग अपने घर के माहौल में तनाव को दूर करें।
कई फिल्मों में अपने डांस से फैंस का दिल जीत चुकी अभिनेत्री Madhuri Dixit ने Free Dance Classes Online शुरू की है। फैंस उनकी वेबसाइट dancewithmadhuri.com पर ऑनलाइन डांस सीख सकते हैं। एक्र्टेस के साथ इन क्लासेज में कथक सम्राट बिरजू महाराज सहित सरोज खान, टेरेंस लेविस और रेमो डिसूजा जैसे मशहूर कोरियोग्राफर्स जुड़े हैं।
माधुरी की ऑनलाइन डांस एकेडमी हर हफ्ते मुफ्त में दो डांस क्लासेज देगी। माधुरी ने कहा कि हम चाहते हैं कि लोग अपने घर के माहौल में तनाव को दूर करें। इसलिए हमें उन्हें स्वयं का आनंद लेने और रिलैक्स करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। डांस वर्कआउट के सबसे बेहतर तरीकों में से एक है। इसके दो फायदे हैं, आप डांस भी सीख सकते हैं और शेप में भी रह सकते हैं।
दर्शक इसका सब्सक्रिप्शन जीतने के लिए इसमें अपने वीडियोज भी अपलोड कर सकते हैं। यहां फैंस को माधुरी संग वीडियो चैट करने का भी मौका मिलेगा। एक्ट्रेस की वेबसाइट पर 25 से ज्यादा डांस फॉर्म्स 60 से ज्यादा कोरियोग्राफर्स की ओर से अपलोड किए जाएंगे।