बॉलीवुड

अपनी बायॉपिक में आलिया को देखना चाहती है माधुरी, डांस को लेेकर कही ये बात

एक इंटरव्यू के दौरान माधुरी ने कहा कि यदि उनकी बायॉपिक बनाई जाए तो उनके रोल के लिए अलिया

2 min read
Apr 05, 2019
Madhuri Dixit

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कलंक' को लेकर काफी उत्साहित हैं। करण जौहर की इस मल्टीस्टार फिल्म में माधुरी के अलावा, आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त मुख्य भूमिका में है। करीब दो दशक बाद माधुरी और संजय दत्त इस फिल्म में साथ नजर आएंगे। माधुरी ने आलिया को लेकर एक बड़ी बात कही है।

एक इंटरव्यू के दौरान माधुरी ने कहा कि यदि उनकी बायॉपिक बनाई जाए तो उनके रोल के लिए आलिया सबसे सही अभिनेत्री होगी। इसके साथ उन्होंने कहा कि आलिया को थोड़ा अपने डांस पर काम करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि फिल्म 'कलंक' में आलिया ने जो डांस किया वो ठीक है। माधुरी ने बताया कि 'हाइवे', 'गली बॉय'और' 'राजी' जैसी फिल्मों में उनका बेहतरीन परफॉर्मंस देख चुकी हूं।

फिल्म 'कलंक' के लिए एक्ट्रेस श्रीदेवी को लिया गया था लेकिन अचानक उनका निधन हो गया था। बाद में इस रोल के लिए माधुरी को लिया गया। यह फिल्म 17 अप्रेल को रिलीज होने जा रही है। 1940 के बैकग्राउंड पर बनी इस पीरियड ड्रामा का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया है।

ये भी पढ़ें

शाहरुख खान को लंदन में मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि, फोटो शेयर कर फैंस संग बाटी खुशी
Updated on:
05 Apr 2019 06:33 pm
Published on:
05 Apr 2019 06:30 pm
Also Read
View All