बॉलीवुड

सुशांत की मौत के 5 महीने बाद बोले उद्धव ठाकरे, कहा- ‘दुर्भाग्य की बात की है कि शख्स की मौत पर राजनीति होती है’

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ( Uddhav Thackeray ) ने सुशांत की मौत पर तोड़ी चुप्पी अभिनेता की मौत पर राजनीति को बताया दुर्भाग्यपूर्ण एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) के बारें में बात करने से किया मना
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2020, 5:54 PM IST
Maharashtra Cm Uddhav Thackeray Break His Slient On Sushant Death
Maharashtra Cm Uddhav Thackeray Break His Slient On Sushant Death

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) के देहांत को हुए पूरे पांच महीने हो चुके हैं, लेकिन आज भी उनकी मौत के राज से पर्दा उठ नहीं पाया है। आज भी सभी के दिल में एक सवाल है कि आखिरकार सुशांत सुसाइड किया है या फिर उनका मर्डर हुआ है। अभिनेता की मौत के बाद कई अभिनेता और नेताओं के बयान सामाने आए थे. लेकिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ( Uddhav Thackeray ) इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे बैठे हुए थे। पांच महीनों बाद आखिरकार मुख्यमंत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ डाली है। उन्होंने सुशांत की मौत को लेकर अपना पक्ष रखा है।

दरअसल, शिवसेना के मुखपत्र में उद्धव ठाकरे का एक साक्षात्कार प्रकाशित हुआ है। जिसमें उन्होंने उन तमाम लोगों पर निशाना साधा है। जिन्होंने अभिनेता की मौत पर राजनीति करनी चाही है। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा है कि वह सुशांत के निधन पर सहानुभूति रखते हैं। यह काफी दुर्भाग्य की बात है कि एक शख्स की जान चली जाती है और सभी उसकी मौत पर राजनीति करते हैं? और कितना नीचे गिरना चाहते हैं? यह राजनीति का सबसे खराब स्तर है। यदि कोई खुद को मर्द कहलवाना पसंद करता है तो मर्द बनिए भी। उद्धव ठाकरे आगे पूछते हैं कि किसी व्यक्ति की मौत पर राजनीति कर के क्या दो मिनट की शोहरत पाना चाहते हैं? क्या सच में यह असली व्यक्तित्व है?

सुशांत की मौत के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) ने महाराष्ट्र के ऊपर कई आरोप भी लगाए थे। जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार और कंगना के बीच जुबानी विवाद शुरू हो गया था। जिसके बाद बीएमसी ने कंगना के ऑफिस पर गुस्सा जाहिर किया था। वह इंटरव्यू में जब उद्धव ठाकरे से कंगना को लेकर प्रश्न पूछा तो उन्होंने उन पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं है। साथ ही कंगना का मुंबई की बेइज्जती करने पर उन्होंने बताया कि सभी राजनीति करना चाहते हैं।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन