बॉलीवुड

बॉलीवुड की इन हसीनाओं के साथ रहा महेंद्र सिंह धोनी का अफेयर!

धोनी ने साक्षी रावत से शादी की है। दोनों की एक बेटी जीवा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साक्षी से शादी करने से पहले धोनी का नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ा था।
2 min read
mahendra_singh_dhoni_girlfriend_2.jpg
mahendra Singh Dhoni Girlfriends

नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी की दुनियाभर में फैन फॉलोइंग है। धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। लेकिन फैंस आज भी उन्हें उतना ही प्यार करते हैं। अपनी कप्तानी में धोनी ने कई इंडिया को कई खिताब दिलवाए। क्रिकेट के अलावा, धोनी अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी काफी सुर्खियां बटोरते हैं। उन्होंने साक्षी रावत से शादी की है। दोनों की एक बेटी जीवा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साक्षी से शादी करने से पहले धोनी का नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ा था।

राय लक्ष्मी
एक्ट्रेस राय लक्ष्मी साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कहा जाता है कि साल 2008 में उनकी मुलाकात महेंद्र सिंह धोनी से हुई थी। जिसके बाद से दोनों की लिंकअप की खबरें आने शुरू हो गईं। हालांकि, कुछ ही वक्त बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। दोनों के ब्रेकअप की वजह कभी सामने नहीं आई। लेकिन एक इंटरव्यू में राय लक्ष्मी ने धोनी के साथ अपने रिश्ते को सबसे बड़ी गलती बताया था। उन्होंने कहा, ‘मैं ऐसा मानने लगीं हूं कि धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक ऐसा दाग या निशान है जो लंबे समय तक नहीं हटेगा।'

दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दीपिका के शुरुआती करियर में उनका नाम कई लोगों से जुड़ा था। क्रिकेटर युवराज सिंह से भी उनके अफेयर की खबरें सामने आई थीं। लेकिन युवराज से पहले उनका नाम धोनी से जुड़ा था। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया था। कहा जाता है कि दीपिका के कहने पर ही धोनी ने अपने लंबे बालों की कुर्बानी दी थी।

असिन
साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस असिन अब अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। लेकिन एक वक्त था जब उनका नाम भी धोनी के साथ जुड़ा था। दोनों को कई बार में साथ में स्पॉट किया गया। साल 2010 के आईपीएल सीजन के सेमीफाइनल के दिन भी दोनों साथ नजर आए थे। हालांकि, असिन के साथ भी उनका रिश्ता लंबा नहीं चला और दोनों का ब्रेकअप हो गया। उसके बाद धोनी ने साक्षी से शादी कर ली।

Published on:
29 Jun 2021 05:41 pm