पूनम पांडे (Poonam Pandey) के खिलाफ अश्लील वीडियो शूट करने को लेकर महिला विंग ने केस दर्ज कर दिया है। इसके अलावा एक अज्ञान शख्स पर उनका वीडियो शूट करने को लेकर केस हुआ है।
नई दिल्ली | अपने बोल्ड लुक और वीडियो के लिए फेमस एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। पिछले दिनों वो अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं। अब हाल ही में उनके खिलाफ अश्लील वीडियो बनाने को लेकर केस दर्ज किया गया है। पूनम पांडे की वीडियो शूट करने को लेकर एक शख्स के खिलाफ कैनाकोना पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है। इससे पहले पूनम के खिलाफ गोवा फॉरवर्ड पार्टी की महिला विंग ने केस किया था। पूनम पर आरोप है कि वो अश्लील वीडियो शूट कर रही थीं।
पूनम पांडे के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूनम पांडे (Poonam Pandey) चापोली डाम पर एक अश्लील वीडियो (Obscene video) शूट कर रही थीं, जिसके सामने आने के बाद उनके खिलाफ महिला विंग ने केस दर्ज कराया था। पूनम पर अब जल्द ही पुलिस एक्शन ले सकती है। ये पहली बार नहीं है जब पूनम विवादों में फंस गई हो। पिछले दिनों वो अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं। उन्होंने अपने हनीमून के बीच पति सैम बॉम्बे पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।
शादी के बाद विवादों में आई थीं पूनम
बता दें कि पूनम शादी के बाद गोवा में अपना हनीमून (Poonam Pandey honeymoon) मनाने के लिए गई हुई थीं जहां उनका पति के साथ विवाद हो गया था। यही नहीं पूनम के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान भी पाए गए थे। पूनम और सैम का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया था जिसके बाद आईपीसी की धारा 354 ए, 323, 324 और 506 (2) के तहत सैम की गिरफ्तारी हुई थी। वहीं पूनम की शिकायत के बाद उनके पति सैम ने धमकी दी थी कि वो उन्हें छोड़ेंगे नहीं। पूनम ने 10 सितंबर को सैम बॉम्बे से चुपचाप शादी रचा ली थी। उसके बाद उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर हनीमून के लिए जाते हुए स्पॉट किया गया था।